21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedराशिद खान को 10 करोड़ देंगे रतन टाटा? आया बयान, कहा- क्रिकेट...

राशिद खान को 10 करोड़ देंगे रतन टाटा? आया बयान, कहा- क्रिकेट से नहीं है कोई कनेक्शन!

Published on

नई दिल्ली,

बीते दिनों से एक रिपोर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिग्गज भारतीय कारोबारी और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान को 10 करोड़ रुपये की बड़ी रकम दी है. सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हुई, तो रतन टाटा को खुद कमान थामनी पड़ी और उन्होंने इस तरह की किसी भी खबर को पूरी तरह से निराधार बताया है. अरबपति बिजनेसमैन ने कहा है कि मेरा क्रिकेट से कोई नाता नहीं है.

सोशल मीडिया के जरिए किया खंडन
Ratan Tata ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर (अब X) अकाउंट के जरिए इस रिपोर्ट में किए जा रहे दावों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि उनके नाम से झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं. टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को एक्स पर यह पोस्ट इसलिए करना पड़ा, क्योंकि सोशल मीडिया पर उनके नाम से फर्जी खबर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसके जरिए उन्होंने अपने यूजर्स को सलाह देते हुए कहा कि कृपया इस तरह के वॉटसऐप फॉरवर्ड और वीडियो पर तब तक भरोसा बिल्कुल भी ना करें, जब तक कि वे मेरे आधिकारिक प्लेटफॉर्म अकाउंट से पोस्ट ना किए गए हों.

‘मेरा क्रिकेट से कोई नाता नहीं’
रतन टाटा ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘मैंने आईसीसी (ICC) या फिर किसी भी क्रिकेट फैकल्टी को किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना या इनाम देने को लेकर कभी कोई भी सुझाव नहीं दिया है. मेरा तो क्रिकेट से दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं है. इस तरह की वायरल हो रही खबरें पूरी तरह से निराधार हैं.

अफगानिस्तान के क्रिकेटर हैं राशिद खान
जिस क्रिकेटर को रतन टाटा द्वारा 10 करोड़ रुपये देने का दावा किया जा रहा है, वो राशिद खान हैं और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं. चालू वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ अफगानिस्तान को मिली शानदार जीत और इसमें राशिद खान ने किफायती गेंदबाजी करते हुए बढ़िया प्रदर्शन किया था. पाकिस्तान पर जीत की खुशी में यही राशिद खान अपने कंधे पर देश का झंडा लेकर जश्न मनाते हुए नजर आए थे. जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर रतन टाटा से जुड़ी ये खबरें वायरल हो रही थीं.

जीत का जश्न मनाने पर जुर्माना?
एक ओर जहां सोशल मीडिया पर Ratan Tata की ओर से बड़ी रकम Rashid Khan को दिए जाने की खबरें जारी थीं, तो वहीं दूसरी ओर इस तरह की फर्जी खबरें भी तेजी से वायरल हो रही थीं कि राशिद खान के जश्न मनाने से नाराज आईसीसी ने उनपर 55 लाख रुपये का फाइन भी थोपा है. इस खबर की भी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...