4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedखत्म हो जाएंगे स्मार्टफोन? Bill Gates ने बताया कैसा होगा फ्यूचर

खत्म हो जाएंगे स्मार्टफोन? Bill Gates ने बताया कैसा होगा फ्यूचर

Published on

नई दिल्ली,

स्मार्टफोन इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है. महज कुछ सालों के सफर में स्मार्टफोन्स ने कैमरा, डिस्प्ले और चार्जिंग के मामले में कुछ ऐसे मुकाम हासिल किए हैं, जिनकी कल्पना होती थी. बात चाहे अंडर डिस्प्ले कैमरा की हो या फिर मिनटों में फोन को चार्ज करने की. टेक्नोलॉजी का यह सेक्टर काफी तेजी से विकसित हो रहा है.इसका अगला पड़ाव क्या होगा इस पर भी विचार किया जा रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले भविष्य में स्मार्टफोन इतने विकसित हो जाएंगी कि ये गायब हो जाएंगे.

इस साल की शुरुआत में Microsoft के फाउंडर बिल गेट्स ने एक ऐसी टेक्नोलॉजी का कयास लगाया था, जो स्मार्टफोन्स को रिप्लेस कर सकती है. उनका मानना है कि Electronic Tattoos भविष्य में स्मार्टफोन को रिप्लेस कर सकते हैं.

क्या है Bill Gates की कल्पना?
आपने कई साईफाई फिल्मों के इस तरह के टैटूज को देखा होगा. टैटूज नहीं तो चिप देखे होंगे, जिन्हें शरीर में इम्प्लांट किया जाता है. ये भी कुछ ऐसा वैसा ही है. इनका इस्तेमाल करके आप स्मार्टफोन को अपने शरीर में इंटीग्रेट कर सकते हैं. बिल गेट्स का मानना है कि भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक्स टैटूज स्मार्टफोन को रिप्लेस करेंगे.

उन्होंने इसकी कल्पना Chaotic Moon के टैटूज के आधार पर की है. यह कंपनी बायोटेक्नोलॉजी पर बेस्ड टैटूज बनाती है, जो आपके शरीर से जानकारी इकट्ठा करते हैं. फिलहाल इसका इस्तेमाल स्पोर्ट्स और मेडिकल लाइन में होता है. इलेक्ट्रॉनिक टैटूज अभी भी डेवलमेंट फेज में हैं. कयास हैं कि भविष्य में इन्हें इतना बेहतर कर लिया जाएगा कि लोगों को अलग से स्मार्टफोन रखने की जरूरत नहीं होगी. ऐसी कल्पना दूसरे एक्सपर्ट्स ने भी की है.

नोकिया के CEO भी कर चुके हैं भविष्यवाणी
Nokia के CEO Pekka Lundmark ने भी ऐसी ही भविष्यवाणी की थी. उन्होंने इस साल हुए World Economic Forum में यह जानकारी दी थी. Pekka Lundmark का कहना मानना है कि साल 2030 तक 6G टेक्नोलॉजी शुरू हो चुकी होगी, लेकिन उस वक्त तक स्मार्टफोन ‘कॉमन इंटरफेस’ नहीं होंगे.

उन्होंने बताया कि 6G आने के बाद स्मार्टफोन की तुलना में स्मार्ट ग्लास या कोई और प्रोडक्ट यूज होने लगेगा. Pekka की मानें तो उस वक्त तक स्मार्टफोन से जुड़ी बहुत सी चीजें हमारे शरीर में सीधे तौर पर मिलने लगेंगी.

Nokia CEO ने किसी ब्रांड या डिवाइस का नाम नहीं लिया, लेकिन दोनों ही दिग्गजों के कयास किसी ना किसी रूप में एक जैसे हैं. यानी भविष्य में स्मार्टफोन खत्म हो जाएंगे या फिर ये इतने विकसित होंगे कि आप इन्हें सीधे अपनी शरीर में इंस्टॉल कर सकेंगे. Elon Musk ऐसी ही एक टेक्नोलॉजी Neuralink पर काम कर रहे हैं.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...