8.4 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedविक्की कौशल की 'छावा' की टलेगी रिलीज डेट? महाराष्ट्र के मंत्री ने...

विक्की कौशल की ‘छावा’ की टलेगी रिलीज डेट? महाराष्ट्र के मंत्री ने चेतावनी देकर कहा- ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Published on

लक्ष्मण उतेकर की डायरेक्टेड फिल्म ‘छावा’ एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो मराठा योद्धा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और शासनकाल को दिखाती है। अपने एक्स अकाउंट पर उदय सामंत ने संभाजी महाराज की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के प्रयास की तारीफ की है। लेकिन इस बात पर भी जोर दिया कि मराठा राजा के प्रति सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा सावधानी बरती जानी चाहिए।

‘छावा’ की रिलीज पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री
उदय सामंत ने ‘छावा’ के निर्माताओं और निर्देशकों से जिम्मेदारी से काम करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर फिल्म में अभी भी कोई आपत्तिजनक कंटेंट रह गया है तो इसकी रिलीज रोकी जा सकती है। उन्होंने लिखा, ‘यह खुशी की बात है कि धर्म और स्वतंत्रता के रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक हिंदी फिल्म बनाई जा रही है। दुनिया में उनके इतिहास को समझने के लिए ऐसी कोशिश जरूरी है। हालांकि कई लोगों ने कहा है कि इसमें आपत्तिजनक सीन्स हैं। हम चाहते हैं कि इस फिल्म को रिलीज करने से पहले एक्सपर्ट्स या किसी जानकार को दिखाया जाना चाहिए। महाराज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली कोई भी चीज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

विक्की कौशल और रश्मिका की फिल्म
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले निर्मित ‘छावा’ एक पीरियड ड्रामा है, जो छत्रपति संभाजी महाराज की पौराणिक कहानी को दर्शाती है, जिसका किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। यह फिल्म साहसी मराठा शासक के शानदार शासनकाल को दर्शाएगी, जिसकी शुरुआत 1681 में उनके राज्याभिषेक से होती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...