10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized48 साल बाद भारत में World Dairy Summit, PM मोदी ने किया...

48 साल बाद भारत में World Dairy Summit, PM मोदी ने किया उद्घाटन

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन का उद्घाटन किया. DFWDS समिट 12 सितंबर से 15 सितंबर तक चलेगा. खास बात ये है कि भारत में इस समिट का 48 साल बाद आयोजन हो रहा है. इस समिट में भारत और दुनियाभर के तमाम डेयरी हितधारक हिस्सा ले रहे हैं.

बताया जा रहा है कि इस समिट में डेयरी उद्योगों से जुड़े लीडर, विशेषज्ञ, किसान और नीति निर्माता शामिल हुए हैं. समिट का विषय ‘पोषण और आजीविका के लिए डेयरी’ रखा गया है. समिट में 50 देशों के करीब 1500 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है. इससे पहले इस तरह का सम्मेलन लगभग आधी सदी पहले 1974 में आयोजित किया गया था.

डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कई कदम
भारतीय डेयरी उद्योग एक ऐसे सहकारी मॉडल पर आधारित है, जो छोटे और सीमांत डेयरी किसानों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाता है. पीएम मोदी के विजन से प्रेरित होकर सरकार ने डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं. पिछले 8 साल में दूध उत्पादन में 44% से अधिक वृद्धि हुई है. भारतीय डेयरी उद्योग की सफलता की कहानी भी इस समिट में दिखाई जाएगी. भारत के दूध उत्पादन की वैश्विक दूध में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

देश में हर साल करीब 210 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता है. इससे 8 करोड़ डेयरी किसान सशक्त हो रहे हैं. इस सम्मेलन से भारतीय डेयरी किसानों को दुनिया की सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में जानकारी हासिल करने में भी मदद मिलेगी.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...