19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedX फिर बदला, हट गया "दिल" वाला लाइक बटन, यूजर्स बोले -...

X फिर बदला, हट गया “दिल” वाला लाइक बटन, यूजर्स बोले – आखिर कब रुकेगा बदलाव का सिलसिला?

Published on

एक्स प्लेटफॉर्म, जिसे पहले तक ट्विटर के नाम से जाना जाता था। उसी एक्स प्लेटफॉर्म में एक बार फिर बदलाव किया गया है। इसे लेकर ट्विटर पर पोस्ट करके दावा किया जा रहा है। इस बार एक्स के लाइक बटन को बदल दिया गया है। पहले तक लाइक बटन दिल शेप में नजर आता था, साथ ही उस पर टैप करने पर रेड कलर नजर आता था। लेकिन अब अगर लाइक बटन को प्रेस करेंगे, तो दिल की जगह पर एक्स नजर आएगा, जिसका कलर ब्लैक होगा।

लगातार हो रहे बदलाव
बता दें कि एलॉन मस्क ने जब से ट्विटर कहे जाने वाले एक्स प्लेटफॉर्म की कमान संभाली है, तभी से ट्वीर के नाम से लेकर लोगो तक में बदलाव कर दिया गया है। वही अब उसके लाइक बटन को भी बदल दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि एलॉन मस्क हर तरीके से ट्विटर में बदलाव करना चाहते हैं, जिससे यह पूरी तरह से एक्स के लुक और फील में बदल जाए।

ऐसे बदलता गया एक्स प्लेटफॉर्म
सबसे पहले एलॉन मस्क की तरफ से एक्स प्लेटफॉर्म को पेड कर दिया गया। जो पहले तक बिल्कुल फ्री था। साथ ही पेड सब्सक्रिप्शन ना लेने वाले यूजर्स से ब्लू टिक हटा दिया।

कंटेंट मॉनेटाइजेशन
एक्स प्लेटफॉर्म में दूसरे बडे़ बदलाव के तौर पर कंटेंट मॉनेटाइजेशन रहा, जिसमें यूजर्स के कंटेंट के बदले उन्हें कमाई करने का मौका दिया जा रहा है। साथ ही ब्लू सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए एडिट बटन, कंटेट लिमिट में छूट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इन्हें मिला फ्री ब्लू टिक
एक्स प्लेटफॉर्म पर कंपनियों के लिए अलग गोल्डन टिक जारी किया गया। जबकि बाकी यूजर्स के लिए ब्लू टिक दिया गया। वही 1 मिलियन से ज्यादा यूजर्स वाले एक्स प्लेटफॉर्म को फ्री में ब्लू टिक दिया जा रहा है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...