16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'ये है मोहब्बतें' फेम कृष्णा मुखर्जी ने की सगाई, Aly Goni की...

‘ये है मोहब्बतें’ फेम कृष्णा मुखर्जी ने की सगाई, Aly Goni की आंखों में आए आंसू

Published on

गुड न्यूज! ‘ये है मोहब्बतें’ फेम कृष्णा मुखर्जी अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं. कृष्णा मुखर्जी ने बॉयफ्रेंड चिराग बटलीवाला से सगाई कर ली है. कृष्णा के खास दोस्त अली गोनी इस खास लम्हे के गवाह बने. अली ने इंस्टाग्राम पर कृष्णा और चिराग बटलीवाला की खूबसूरत सी फोटो शेयर की है. ये तस्वीर बता रही है कि एक्ट्रेस की सगाई किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.

कृष्णा मुखर्जी ने की सगाई
कृष्णा मुखर्जी ने हाल ही में फैंस से गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया था कि वो बॉयफ्रेंड से सगाई करने जा रही हैं. इंगेजमेंट से एक दिन पहले ही उनके चेहरे पर इंफेक्शन भी हो गया था. सोशल मीडिया पर अपने फेस की तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उनके होठों के पास सूजन आ गई है. खुशी की बात ये है कि तकलीफ से गुजरने के बाद सगाई के मौके पर कृष्णा एकदम परी सी नजर आईं.

नेवी में हैं बॉयफ्रेंड
किसी भी गर्लफ्रेंड के लिये इससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी कि वो एक नेवी ऑफिसर की हमसफर बनने जा रही है. कृष्णा को भी अपने पार्टनर के प्रोफेशन पर गर्व है. इसलिये इंगेजमेंट वाले दिन चिराग बटलीवाला ने सूट या ट्रेडिशनल आउटफिट की जगह नेवी ड्रेस पहनी हुई थी. जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं. कृष्णा ने भले ही सगाई अभी की है, लेकिन शादी 2023 में करेंगी.

अली गोनी की पोस्ट
कृष्णा मुखर्जी और चिराग बटलीवाला की सगाई पर अली गोनी ने खुशी जताई है. अली ने इंस्टा पोस्ट शेयर की है. अली लिखते हैं कि मेरी आंखों में आंसू थे. मुझे पता था कि तुम इस आउटफिट के साथ इस खास दिन का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रही थीं. आप दोनों एक-दूसरे के लिये बने हुए हो. अली की पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि वो और कृष्णा कितना खास बॉन्ड शेयर करते हैं. कृष्णा की सगाई पर अली के साथ जैस्मिन भसीन भी मौजूद थीं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...