17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
HomeUncategorized'आप लोगों की मोहब्बत ने मुझे नंगा होने पर मजबूर कर दिया',...

‘आप लोगों की मोहब्बत ने मुझे नंगा होने पर मजबूर कर दिया’, वायरल हुआ खेसारी का वीडियो

Published on

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का सलमान खान कहा जाता है. खेसारी लाल की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. यही वजह है कि दिन पर दिन उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है. खेसारी लाल को लोग कितना प्यार करते हैं इसका अंदाजा उनके लेटेस्ट वीडियो से लगाया जा सकता है. ये वीडियो भोजपुरी स्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. आइये देखते हैं कि खेसारी का नया वीडियो चर्चा में क्यों आ गया है.

खेसारी लाल के लिये जमा हुई भीड़
एक्टर और सिंगर कोई भी बन जाता है. पर फैंस का दिल कुछ लोग ही जीत पाते हैं. खेसारी लाल इन्हीं स्टार्स में से एक हैं. एक्टिंग-सिंगिंग की बदौलत खेसार लाल लाखों लोगों के दिलों अपनी जगह बना चुके हैं. हाल ही में जब खेसारी लाल यादव बिहार पहुंचे, तो उन्हें सुनने के लिये हजारों की भीड़ जमा हो गई. फैंस का ये प्यार देख कर खेसारी लाल इतने खुश हुए कि अपनी शर्ट उतार दी.

भोजपुरी पावर स्टार खेसारी लाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, उसमें ग्राउंड फैंस से खचाखच भरा दिख रहा है. वीडियो में खेसारी लाल फैंस से कहते दिख रहे हैं कि ‘इस धरती पर कोई ऐसा नहीं हुआ है, जो मुझे नंगा कर सके. लेकिन आप लोगों की मोहब्बत ने मुझे नंगा होने पर मजबूर कर दिया.’ वीडियो शेयर करते हुए वो लिखते हैं, ‘आज रजौली (नवादा) बिहार के लोगो का प्यार देख के ऐसा लगा जैसे आसमां से तारे जमीन पर आ गये हों. आप सभी का आभारी हूं. Love u All.’

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...