8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedएक बयान की कीमत तुम भी जान लो... एक ही झटके में...

एक बयान की कीमत तुम भी जान लो… एक ही झटके में करीब 68664 करोड़ रुपये हो गए स्वाहा, कैसे हुआ यह सब?

Published on

नई दिल्ली:

बुजुर्गों ने कहा है कि जो भी बोलो, सोच समझकर बोलो। कई बार बिना सोचे-समझे कही कई बात बड़ा नुकसान करवा देती है। ऐसा ही कुछ हुआ क्वांटम कंप्यूटिंग इंडस्ट्री में। दुनिया के टॉप अमीरों में शुमार एक शख्स के बयान से इंडस्ट्री में ऐसा तूफान आया कि एक झटके में 8 अरब डॉलर (करीब 68664 करोड़ रुपये) स्वाहा हो गए।

यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि Nvidia के को-फाउंडर और सीईओ जेन्सेन हुआंग हैं। Nvidia एक टेक्नॉलजी कंपनी है। यह ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग के लिए जानी जाती है। यानी कह सकते हैं कि यह कंपनी कॉम्पलेक्स कंप्यूटिंग के लिए चिप बनाती है। कॉम्पलेक्स कंप्यूटिंग में कई तरह के काम आते हैं जैसे हाई क्वालिटी वीडियो एडिटिंग, VFX और ग्राफिक डिजाइनिंग, टेस्ला की कारों में इस्तेमाल होने वाली चिप आदि।

क्या दिया बयान?
बुधवार 8 जनवरी को हुआंग ने क्वांटम कंप्यूटिंग के फ्यूचर के बारे में एक बयान दिया था। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) में हुआंग ने कहा, ‘क्वांटम प्रोसेसिंग की मौजूदा संख्या से 10 लाख गुना अधिक की जरूरत है। बहुत उपयोगी क्वांटम कंप्यूटर को बाजार में लाने में 15 से 30 साल लग सकते हैं।’

उनके इस बयान के क्वांटम कंप्यूटिंग इंडस्ट्री में बहस शुरू हो गई है। यह बहस क्वांटम कंप्यूटिंग की वर्तमान उपयोगिता और फ्यूचर के बारे में अलग-अलग राय उजागर कर रही है। इंडस्ट्री के जानकारों में हुआंग के इस बयान को गलत बताया।

क्या पड़ा बयान का असर?
हुआंग के इस बयान का असर क्वांटम कंप्यूटिंग कंपनियों के शेयर पर पड़ा। इस इंडस्ट्री के शेयर एक झटके में धड़ाम हो गए। इनमें 40 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई। इससे इन कंपनियों का मार्केट कैप 8 अरब डॉलर (करीब 68664 करोड़ रुपये) कम हो गया।

कितनी है हुआंग की नेटवर्थ?
Nvidia तेजी से बढ़ती कंपनी है। यह दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में टॉप पर है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार हुआंग की नेटवर्थ 119 बिलियन डॉलर है। इतनी संपत्ति के साथ वह दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...