24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedबाबा रामदेव की संपत्ति जानकर रह जाएंगे दंग, अडानी-अंबानी से कम नहीं...

बाबा रामदेव की संपत्ति जानकर रह जाएंगे दंग, अडानी-अंबानी से कम नहीं हैं योग गुरु

Published on

नई दिल्ली

योग गुरु बाबा रामदेव के योग और फिटनेस मंत्र को तो लोग अपना ही रहे हैं, उनके ब्रांड पतंजलि को भी घर-घर में इस्तेमाल किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक जमाने में बाबा रामदेव हरिद्वार में स्कूटर से घर-घर जाकर दवाइयां बेचते थे। आज वह काफी अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। बाबा रामदेव आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने कई नए प्रॉडक्ट लॉन्च किये हैं। कंपनी ने विभिन्न कंज्यूमर सेगमेंट के लिए कुल 14 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किये हैं। बाबा रामदेव की अगुवाई वाले पतंजलि ग्रुप ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने सभी तरह के ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट बाजार में उतारने की मंशा जताई है। इसके साथ ही ग्रुप ने अगले पांच वर्षों में अपना कारोबार बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं बाबा रामदेव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा रामदेव की नेटवर्थ साल 2022 में 190 मिलियन डॉलर बताई जाती है। भारतीय करेंसी में इसकी कीमत 1400 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई योगा, एफएमसीजी बिजनेस और रायलिटीज से होती है। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान बाबा रामदेव ने कहा था कि उनकी कमाई का शत प्रतिशत हिस्सा चैरिटी के काम में जाता है। बाबा रामदेव अभी भी साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं। रामदेव बाबा उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले हैं। वहीं पर उनका घर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में भी रामदेव का आलीशान घर है। इसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जाती है। मुंबई में उनके पास कई और भी प्रॉपर्टी हैं।

हरिद्वार में है मुख्यालय
योगगुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की स्थापना की थी। साल 1995 में उन्होंने दिव्य योग मंदिर की स्थापना की थी। दुनिया में योग को अलग पहचान दिलाने में उनकी अहम भूमिका है। रामदेव पतंजलि योगपीठ के मालिक हैं, जिसका मुख्यालय हरिद्वार में है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...