12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedबंद होने वाला है आपका Mobile नंबर! जान लें सरकार की चेतावनी,...

बंद होने वाला है आपका Mobile नंबर! जान लें सरकार की चेतावनी, वरना उठाएंगे भारी नुकसान

Published on

मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन के तहत काम करने वाले डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन यानी (DoT) ने मोबाइल यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक, टेलीकॉम विभाग का नाम बताकर फ्रॉड कॉल किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने जांच में पाया है कि आपके नंबर से गलत काम किया जा रहा है। ऐसे में आपके मोबाइल नंबर को “डिस्कनेक्ट करने का निर्देश दिया गया है।

इन मोबाइल नंबर से रहें सावधान
DoT की मानें, तो इस तरह काम के लिए विदेशी मोबाइल नंबरों (जैसे +92-xxxxxxxxxx) का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही इन्हीं नंबरों से वॉट्सऐप कॉल की जा रही है। सरकारी एडवाइजरी के मुताबिक, स्कैमर्स नंबर ब्लॉक करने की धमकी देकर लोगों की पर्सनल जारी चोरी करके बैंकिंग फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं। दूरसंचार विभाग ने साफ किया है कि DoT अपनी ओर से ऐसी कोई कॉल नहीं की गई है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ऐसे मैसेज और कॉल से रहें सावधान
अगर आपको ऐसी कॉल या मैसेज मिलते हैं, तो आपको संचार साथी पोर्टल (www.sancharsathi.gov.in) की ‘चक्षु-रिपोर्ट सस्पेक्टेड फ्रॉड कम्युनिकेशंस’ सुविधा पर रिपोर्ट करना चाहिए।
संचार साथ की नो योर मोबाइल कनेक्शंस सर्विस की मदद से रजिस्टर्ड मोबाइल कनेक्शन की जांच की जा सकती है और ऐसे नंबर को ब्लॉक किया जा सकता है।बैंकिंग फ्रॉड होने पर साइबर-अपराध हेल्पलाइन नंबर 1920 पर कॉल और मैसेज करके शिकायत दर्ज करा सकता हैं। या फिर www.cybercrime.gov.in से रिपोर्ट कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप चाहते हैं, तो फोन से ऐसी कॉल और मैसेज को सीधे ब्लॉक कर सकते हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...