8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedयूट्यूबर मनीष कश्यप को मिला सोनू सूद का साथ, बिहार पर कह...

यूट्यूबर मनीष कश्यप को मिला सोनू सूद का साथ, बिहार पर कह दी ये बड़ी बात

Published on

पटना,

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता सोनू सूद का साथ मिल गया है. सोनू सूद ने ट्वीट कर मनीष कश्यप को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि मनीष ने हमेशा बिहार के लोगों के भले के लिए ही आवाज उठाई है.ट्विटर पर सोनू सूद ने लिखा, ‘जितना भी मैं मनीष कश्यप को जानता हूं, उसने हमेशा बिहार के लोगों के भले के लिए ही आवाज़ उठाई है. हो सकता है उससे कुछ गलती भी हुई हो, पर यह बात मैं यकीन से कह सकता हूं कि वो देशहित के लिये ही लड़ा है. न्याय और कानून से ऊपर हमारे देश में कुछ नहीं. जो भी होगा सही ही होगा.’

बता दें मनीष कश्यप के मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई है. यूट्यूबर के वकील द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हुए सुप्रीम कोर्ट ने बिहार, तमिलनाडु और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को YouTuber मनीष कश्यप की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई की. अलग-अलग राज्यों में दर्ज केस की सुनवाई एक जगह करने की मांग पर कोर्ट ने बिहार, तमिलनाडु और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है.

यूट्यूबर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत देने और सभी केसों की सुनवाई एक जगह करने की मांग की थी. बिहारी मजदूरों की कथित पिटाई का फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में अभी वो तमिलनाडु पुलिस की हिरासत में हैं.

21 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस कृष्ण मुरारी और संजय करोल की पीठ ने यूट्यूबर के मामले की सुनवाई की. इस दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने तमिलनाडु पुलिस का पक्ष रखा और आरोप को गंभीर बताया. सिब्बल ने कहा, फर्जी खबरों के कारण मौतें हुईं और यह कोई छोटी बात नहीं है.वहीं मनीष कश्यप के वकील सिद्धार्थ दवे ने पीठ से कहा, उसे एक अदालत से दूसरी अदालत ले जाया जा रहा है. दवे ने सुप्रीम कोर्ट में मनीष कश्यप के बचाव में अर्नब गोस्वामी मामले का हवाला भी दिया. अब 21 अप्रैल को इस मामले में अलगी सुनवाई होगी.

खुद को सन ऑफ बिहार लिखता है यूट्यूबर
बता दें कि मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च 1991 को बिहार के पश्चिम चंपारण के डुमरी महनवा गांव में हुआ. मनीष खुद को ‘सन ऑफ बिहार’ लिखता है. उसका असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है. अपने नाम के पीछे वो ‘कश्यप’ लगाता है.हालांकि, ज्यादातर जगहों पर ‘मनीष’ लिखता है. उसकी शुरुआती शिक्षा गांव से ही हुई. उसने साल 2009 में 12वीं पास की. इसके बाद में महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय से उच्च शिक्षा पूरी हुई. मनीष ने साल 2016 में पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में BE किया. इसके दो साल बाद यूट्यूब चैनल बनाकर वीडियो बनाने लगा.

2020 में चुनाव लड़ चुका है मनीष
साल 2020 में बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से त्रिपुरारी उर्फ मनीष ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. नामांकन के समय चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में मनीष ने बतौर प्रत्याशी अपना नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी बताया था. मनीष के पिता उदित कुमार तिवारी भारतीय सेना में रहे हैं.

क्या था पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि तमिलनाडु में रहने वाले बिहारियों के खिलाफ हमले हो रहे हैं, जिसमें दो बिहारी मजदूरों की मौत भी हो गई. सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए गए.

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...