15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorized'दंगल' की छोटी बबीता के निधन से दुखी जायरा वसीम, बोलीं- वो...

‘दंगल’ की छोटी बबीता के निधन से दुखी जायरा वसीम, बोलीं- वो कितने दर्द में…

Published on

फिल्म ‘दंगल’ एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने 19 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. सुहानी, डर्मेटोमायोसाइटिस बीमारी से जूझ रही थीं. दो महीने पहले इनके उल्टे हाथ पर सूजन आई थी. धीरे-धीरे पूरी बॉडी में आने लगी. जब दिल्ली के एम्स में सुहानी को भर्ती कराया गया तो उन्हें इंफेक्शन हो गया, जिसके बाद इम्यूनिटी कमजोर होने के चलते उन्हें इंफेक्शन हो गया. एडमिट होने के एक हफ्ते बाद सुहानी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. उनके फेफड़ों में पानी भर गया था और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी.

जायरा ने को-स्टार सुहानी को दी श्रद्धांजलि
आमिर खान संग सुहानी ने ‘दंगल’ में काम किया था. एक्ट्रेस ने छोटी बबीता फोगाट का रोल अदा किया था. सुहानी की को-स्टार जायरा वसीम ने पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी है. जायरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं शॉक्ड हूं और मेरे पास शब्द नहीं अपनी फीलिंग कैसे बयां करूं. सुहानी भटनागर के निधन ने मुझे हिलाकर रख दिया है. ये न्यूज मेरे लिए बहुत शॉकिंग है. सुहानी का परिवार इस समय जिस मुश्किल घड़ी में है, उनके साथ मेरी संवेदनाएं हैं.

“मेरे मन में ये ख्याल आ रहा है कि आखिर सुहानी के पेरेंट्स पर इस समय क्या गुजर रही होगी, मेरे पास इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं और न ही मैं समझ पा रही हूं कि क्या कहूं. मेरा दिल भरा हुआ है. स्पीचलेस हूं. परिवार को हिम्मत मिले.” जायरा के साथ आमिर कान के प्रोडक्शन हाउस ने भी सुहानी को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट में लिखा- सुहानी के जाने की खबर सुनकर हम शॉक्ड हैं. उनकी मम्मी पूजा जी और पूरे परिवार को संवेदनाएं. वो बहुत टैलेंटेड थीं, एक टीम प्लेयर भी थीं. सुहानी के बिना ‘दंगल’ अधूरी थी. सुहानी, तुम हमारे दिलों में एक स्टार की तरह हमेशा रहोगी. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले.

बता दें कि सुहानी ने 16 फरवरी की शाम में उन्होंने दम तोड़ दिया. पार्थिव शरीर को 17 फरवरी को मुखाग्नि दी गई. सुहानी के पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 2 महीने पहले एक्ट्रेस के उल्टे हाथ में सूजन आनी शुरू हुई थी. जिसे नॉर्मल समझा लेकिन, फिर उसके दूसरे हाथ में और फिर पूरे शरीर में सूजन बढ़ गई.

सुहानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने 25 हजार बच्चों के साथ ‘दंगल’ के लिए ऑडिशन दिया था, जिनमें से वो सिलेक्ट हुई थीं. पढ़ाई पूरी करने के लिए सुहानी ने एक्टिंग फील्ड से ब्रेक ले लिया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वो एक्टिंग पर पूरी तरह फोकस करेंगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...