8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedजेल जाते-जाते बचीं जरीन खान, धोखाधड़ी केस में अंतरिम जमानत के साथ...

जेल जाते-जाते बचीं जरीन खान, धोखाधड़ी केस में अंतरिम जमानत के साथ मिला देश न छोड़ने का

Published on

एक्ट्रेस जरीन खान को 2018 में हुए धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें इस केस में अंतरिम जमानत दे दी गई है। सोमवार, 11 दिसंबर को कोलकाता की सियालदाह कोर्ट में इस केस की सुनवाई के दौरान जरीन खान भी मौजूद थीं। कोर्ट ने एक्ट्रेस को अंतरिम जमानत तो दे दी, पर साथ ही बिना इजाजत देश छोड़कर न जाने का आदेश भी दे दिया। मालूम हो कि कुछ महीने पहले ही धोखाधड़ी केस में जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। पूरा मामला क्या था, जानिए यहां:

साल 2018 में Zareen Khan को कोलकाता में एक दुर्गा पूजा प्रोग्राम में परफॉर्म करना था। उन्होंने प्रोग्राम के ऑर्गनाइजर्स से इसके लिए एडवांस में 12 लाख रुपये भी ले लिए थे। लेकिन जरीन खान न तो प्रोग्राम में पहुंचीं और ना ही किसी को बताया। ऑर्गनाइजर्स जरीन खान के आने का इंतजार करते रहे, पर एक्ट्रेस ने कुछ रिस्पॉन्स नहीं दिया।

30 हजार के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत
यह देख ऑर्गनाइजर्स ने तब जरीन खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया था। कुछ महीने पहले इस मामले में एक्ट्रेस के लिए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। 11 दिसंबर को जब कोलकाता की सियालदाह कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, तो जरीन खान मुंबई से वहां पहुंचीं। करीब एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए जरीन खान को 26 दिसंबर तक 30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी।

जरीन खान का फिल्मी करियर
करियर की बात करें, तो जरीन खान ने 2010 में सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘1921’, ‘हेट स्टोरी 3’ और ‘अकसर 2’ जैसी फिल्में कीं। लेकिन जरीन खान को फिल्मों में सफलता नहीं मिली।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...