20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedZomato का बिगड़ा जायका, जानिए कौन हैं को-फाउंडर पद से इस्तीफा देने...

Zomato का बिगड़ा जायका, जानिए कौन हैं को-फाउंडर पद से इस्तीफा देने वाले मोहित गुप्ता

Published on

नई दिल्ली

फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो में सब ठीक नहीं चल रहा है। जोमैटो के को फाउंडर मोहित गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले एक महीने में ये तीसरा हाई प्रोफाइल इस्तीफा है। इससे पहले जोमैटो के न्यू इनीशिएटिव हेड राहुल गंजू और कंपनी के इंटरसिटी लीजेंट्स सर्विस के हेड सिद्धार्थ झावर ने इस्तीफा दे दिया था। अब मोहित गुप्ता ने भी कंपनी को बाय बाय बोल दिया है, हालांकि वो कंपनी के निवेशक के तौर पर जुड़े रहेंगे।

मोहित गुप्ता ने छोड़ा जोमैटो का साथ
मोहित गुप्ता जोमैटो के साथ साढ़े 4 साल से जुड़े थे। उन्होंने किन कारणों से अपना पद छोड़ा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई हैं, लेकिन अपने विदाई संदेश में उन्होंने कहा है कि जोमैटो से आगे बढ़ने के लिए ये फैसला लिया है और वो चाहते हैं कि दूसरे को ये मौका मिले। जोमैटो के साथ मोहित के सफर पर नजर डालें तो साल 2018 में उन्होंने कंपनी में बतौर फूड डिलिवरी हेड ज्वाइन किया था। उन्होंने जोमैटो से पहले मेक माई ट्रिप में मुख्य परिचालन अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी।

एक महीने में जोमैटो को लगा तीसरा बड़ा झटका
जौमैटो के लिए समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कंपनी में इस्तीफे की लाइन लग रही है। पिछले एक महीने में तीन बड़े इस्तीफे हो चुके हैं, जिसके बाद कंपनी चुनौतियों से जूझ रही है। एक ओर कंपनी के बड़े अधिकारी साथ छोड़ रहे हैं तो वहीं कंपनी ने अपने काम के तरीकों में कई बदलाव की घोषणा की है। हाल ही में कंपनी ने ऐलान किया कि वो 24 नवंबर से यूएई में अपनी डिलीवरी सर्विस को बंद करने जा रही है।

कौन हैं मोहित गुप्ता
लिंक्डइन पर मौजूद जानकारी के मुताबिक साल 2018 में मोहित गुप्ता जोमैटो के साथ जुड़े। साल 2020 में उन्हें सीईओ पद से प्रमोशन देकर को फाउंडर पद की जिम्मेदारी दी गई। वित्तीय वर्ष 2021 में उनकी सैलरी 3.9 करोड़ रुपए के करीब थी। जोमैटो के प्रमुख पदों पर रहते हुए मोहित ने बिज़नस एक्सपेंशन पर फोकस किया। जोमैटो के अलावा मोहित के पास 12 सालों का सेल्स, ऑनलाइन और फिल्ड मार्केटिंग का अनुभव है। उन्होंने ब्रांड मार्केटिंग और चैनल लीडरशिप के तौर पर अहम जिम्मेदारियां निभाई है। जोमैटो और मेकमाई ट्रिप के अलावा उन्होंने पेप्सीको में बतौर VP पद पर काम किया हैं। मोहित ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, गुजरात से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की है। वहीं IIM, कोलकाता से MBA की पढ़ाई की है। मोहित अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापन संघ के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्हें फोटोग्राफी और योगा का शौक है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...