17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedजुकरबर्ग ने खेला बड़ा दांव और एलन मस्क की हो गई बोलती...

जुकरबर्ग ने खेला बड़ा दांव और एलन मस्क की हो गई बोलती बंद, Threads में दे डाला Twitter का ये फीचर

Published on

मार्क जुकरबर्ग ने थ्रेड्स ऐप को उस समय लॉन्च किया था जब ट्विटर ने यूजर्स पर ही कई लिमिटेशन्स लगानी शुरू कर दी थीं। एलन मस्क ने बिना ट्विटर अकाउंट के ट्वीट देखने की अनुमति को बंद कर दिया था। इससे कई यूजर्स में नाराजगी भी देखा जा रही थी। ऐसे में थ्रेड्स का मार्केट में लॉन्च होना काफी अहम माना जा रहा था। अब मार्क जुकरबर्ग ने ट्विटर जैसा एक फीचर अपनी थ्रेड्स ऐप में भी दे दिया है जिससे एलन मस्क को तगड़ा झटका लग सकता है। जिस तरह से ट्विटर में फॉलोइंग फीड और फॉर यू फीड मौजूद होती है, ठीक उसी तरह का फीचर थ्रेड्स में दे दिया गया है।

जब भी ट्विटर को लॉगइन किया जाता है तो दो फीड्स दिखाई देती हैं। पहली फॉलोइंग फीड जिसमें केवल उन अकाउंट के ट्वीट दिखते हैं जिन्हें आप फॉलो करते हैं। वहीं, दूसरी फॉर यू फीड जिसमें यूजर की रुचि के आधार पर ट्वीट दिखाई देते हैं। ठीक इसी तरह थ्रेड्स में भी दो सेक्शन बनाए गए हैं। इस फीचर को फिलहाल कुछ ही यूजर्स तक उपलब्ध कराया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे सभी यूजर्स तक रोलआउट किया जाएगा।

कंपनी का कहना है कि थ्रेड्स पर योर फीड के तहत दो सेक्शन दिखाई देंगे। इसमें एक फॉर यू फीड होगी जिसमें वो पोस्ट दिखाई देंगे जिन्हें आप फॉलो तो नहीं करते हैं लेकिन उनमें रुचि जरूर रखते हैं। वहीं, एक फीड ऐसी होगी जिसमें वो पोस्ट दिखेंगे जिन्हें आप फॉलो करते हैं।

मार्क जुकरबर्ग ने अपने यूजर्स को कहा था कि जैसा यूजर्स कहेंगे वो वैसा ही करें। थ्रेड्स पोस्ट में एक यूजर को जवाब देते हुए उन्होंने इस अपडेट की घोषणा कर दी है। इस फीचर के अलावा थ्रेड्स ट्रांसलेशन फीचर भी रोलआउट कर रहा है। इसके अलावा भविष्य में कई कमाल के फीचर्स थ्रेड्स ऐप पर पेश किए जा सकते हैं।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...