17.4 C
London
Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorizedचीन में फिर लॉकडाउन का खतरा, 15 दिन से गिर रहा बाजार,...

चीन में फिर लॉकडाउन का खतरा, 15 दिन से गिर रहा बाजार, इकोनॉमी चौपट!

Published on

नई दिल्ली,

जहां एक ओर बढ़ती महंगाई और अन्य कारणों से दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं का बुरा हाल है, तो वहीं दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन खतरे में नजर आ रही है. एक बार फिर कोरोना इसका बड़ा कारण बनकर सामने आया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के वित्तीय बाजार इकोनॉमी में सुस्ती के संकेत दे रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामले देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन रहे हैं. इसमें अनुमान जताया गया है कि अगर कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप पर लगाम लगाने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया जाता है, तो यह इकोनॉमी के लिए समस्या खड़ी कर देगा. गौरतलब है कि चीनी शेयर बाजार बीते 15 दिनों में बुरी तरह टूटा है.

बढ़ते कोरोना का डर
चीन का Hang Seng China Enterprise Index 28 जून के बाद से अब तक करीब नौ फीसदी तक फिसल चुका है. ऐसे में निवेशकों के सामने फिर से चिंता खड़ी हो गई है कि अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं, तो फिर से आर्थिक गतिविधियां ठप हो जाएंगी. कोरोना के खौफ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि संक्रमण का महज एक मामला सामने आने पर ही चीन के स्टील हब माने जाने वाले एक शहर को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया.

रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि चीन में कोरोना का प्रकोप बढ़ने पर फिर लॉकडाउन का ऐलान हो सकता है. इससे फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप होने का डर है. वहीं कंस्ट्रक्शन गतिविधियों पर भी इसका असर होगा. जबकि, कर्ज का मार झेल रहीं चीन की कंस्ट्रक्शन कंपनियां पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रही हैं. इनमें Evergrande Group लोन पर डिफॉल्ट कर सकती है, तो वहीं Iron ore के शेयरों का दाम सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है.

इकोनॉमिक ग्रोथ पर ब्रेक
इकोनॉमी में सुस्ती का एक और संकेत बीते शुक्रवार को जारी किया गया आर्थिक विकास का डेटा दे रहा है. इसमें दूसरी तिमाही में चीन की इकोनॉमिक ग्रोथ महज 1.2 फीसदी रहने की आशंका व्यक्त की गई है. दूसरे शब्दों में कहें तो अर्थव्यवस्था से जुड़े इंडिकेटर्स इस बात की गवाही दे रहे हैं कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में गिरावट का सिलसिला शुरू हो चुका है. हालांकि, सरकार को उम्मीद है कि का मानना है कि वह 5.5 फीसदी ग्रोथ का लक्ष्य हासिल कर सकती है.

Latest articles

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

रायसेन की बेटी अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा: -45 डिग्री तापमान और रास्ते में शवों को देख डगमगाए कदम

भोपाल। मप्र के रायसेन जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार (ग्राम सेमरी) से आने...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...