17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य'एक वर्ग को ही दी जा रही मदद', ममता सरकार पर राज्यपाल...

‘एक वर्ग को ही दी जा रही मदद’, ममता सरकार पर राज्यपाल ने लगाया आरोप

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल सरकार पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने हमला बोला है. राज्यपाल धनखड़ ने काली को लेकर महुआ मोइत्रा के बयान को लेकर उपजे विवाद पर मुलाकात करने आए साधु-संतों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार को निशाने पर रखा. राज्यपाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां वर्ग विशेष को ही मदद दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि एक विशेष वर्ग को ही आर्थिक सहायता दी जा रही है जिसकी इजाजत संविधान नहीं देता. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिर्फ एक वर्ग के लोगों के आंसू पोछे जाते हैं. उन्हें लाखो रुपये मुआवजा दिया जाता है और दूसरे वर्ग के आंसू नहीं पोछे जाते.

जगदीप धनकर ने काली को लेकर महुआ मोइत्रा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल की धरती पर इस तरह का कुकृत्य सही नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि देवी-देवताओं का अपमान चिंता का विषय है. मां काली के बारे में जो कहा गया उससे दुनिया भर में लोग दुखी हुए. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहा कि काली को लेकर बयान से दुनियाभर के लोगों में रोष है.

उन्होंने काली को लेकर टीएमसी नेता के बयान के विरोध में राजभवन आए 200 से ज्यादा साधु-संतो को संबोधित किया. राज्यपाल ने कहा कि आज हम ऐसी जगह पहुंच गए हैं कि साधु-संतों को राज्यपाल के पास आकर बताना पड़ेगा कि हमारे इष्ट देवता के बारे में कोई कुछ भी बोल रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे में अगर कोई चुप रहता है तो ये समाज के प्रति अनादर है.

राज्यपाल ने साधु संतो के प्रतिनिधिमंडल को ये भी आश्वासन दिया कि आपके प्रतिवेदन पर अधिकारों के मुताबिक एक्शन लेंगे. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में दो सौ साधु-संतो का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा था. इस प्रतिनिधिमंडल ने महुआ मोइत्रा की काली को लेकर टिप्पणी की राज्यपाल से शिकायत की.

Latest articles

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...