24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलदूसरे वनडे में टॉप ऑर्डर ने टेके घुटने, रोहित-पंत का नहीं खुला...

दूसरे वनडे में टॉप ऑर्डर ने टेके घुटने, रोहित-पंत का नहीं खुला खाता, कोहली फिर फ्लॉप

Published on

नई दिल्ली,

लॉर्ड्स में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप नज़र आई. इंग्लैंड ने भारत को 247 रनों का टारगेट दिया था, जवाब में टीम इंडिया जब बैटिंग करने आई तब शुरुआत से ही उसे झटके लगे. हालात ये हो गए कि टीम इंडिया ने अपने शुरुआती चार विकेट सिर्फ 31 के स्कोर पर ही गंवा दिए थे. भारत ने 27.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। फिलहाल रविंद्र जडेजा 15 और मोहम्मद शमी 15 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

खाता नहीं खोल पाए रोहित-पंत
कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने खराब शुरुआत की. कप्तान रोहित शर्मा 10 बॉल खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल पाए और बाद में 0 के स्कोर पर ही LBW आउट हो गए. रोहित ने पिछले मैच में नाबाद 76 रन बनाए थे, लेकिन इस बार वो फेल हुए.

रोहित की तरह ही चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए ऋषभ पंत भी खाता नहीं खोल सके. ऋषभ पंत ने पांच बॉल खेली और लेग साइड में शॉट खेलने के चक्कर में अपना कैच थमा बैठे. रोहित शर्मा के जोड़ीदार शिखर धवन भी इस पारी में अपने रंग में नहीं दिखे. धवन सिर्फ 9 रन बना पाए और अपना कैच विकेटकीपर जोस बटलर को थमा बैठे.

किंग कोहली का फ्लॉप शो जारी
विराट कोहली दूसरे मैच में जब बल्लेबाजी करने आए तब उन्होंने दो-तीन शॉट ऐसे खेले, जिससे लगा कि शायद आज उनका दिन हो सकता है. लेकिन विराट कोहली की किस्मत ने एक बार फिर धोखा दिया और वह 16 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली ने अपनी पारी में 25 बॉल खेलीं और 3 चौके लगाए. डेविड विली की बॉल पर उनके बल्ले का किनारा लगा और बॉल सीधा विकेटकीपर जोस बटलर के हाथ में पहुंची.

विराट कोहली की आखिरी पांच पारियां
16 रन
11 रन
1 रन
11 रन
20 रन

ऐसे पत्तों की तरह ढहा टॉप ऑर्डर
पहला विकेट- रोहित शर्मा (0 रन) 4-1, 2.4 ओवर
दूसरा विकेट- शिखर धवन (9 रन) 27-2, 8.5 ओवर
तीसरा विकेट- ऋषभ पंत (0 रन) 29-3, 10.2 ओवर
चौथा विकेट- विराट कोहली (16 रन) 31-4, 11.2 ओवर

आपको बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी. कप्तान रोहित शर्मा का फैसला सही साबित हुआ और इंग्लैंड की खराब शुरुआत हुई. लेकिन इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम की लाज बचाई और स्कोर 246 तक पहुंचाया. भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने इस मैच में चार विकेट लिए.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...