18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी सैनिकों ने जर्मनी में कटाई नाक! पूरी ब्रिगेड के दारू पीने...

अमेरिकी सैनिकों ने जर्मनी में कटाई नाक! पूरी ब्रिगेड के दारू पीने पर लगी रोक, जानें क्या है पूरा मामला

Published on

बर्लिन

अमेरिकी सेना की एक ब्रिगेड को शाम होने के बाद अपने बेस पर ही रहना होगा। साथ ही सैनिकों के शराब के सेवन पर भी अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। सेना के पांच अधिकारियों पर 4 जुलाई को नूर्नबर्ग में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप लगने के बाद ये कदम उठाए गए हैं। यूरोप में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता जॉन टोमासी ने कहा कि 4 जुलाई के वीकेंड में पांचों सैनिकों पर जर्मनी में शराब की कानूनी सीमा से अधिक के सेवन का आरोप लगा था।

सीएनएन की एक खबर में इसकी जानकारी दी गई है। टोमासी ने कहा कि सेना इस घटना की जांच कर रही है। फर्स्ट आर्मर्ड ब्रिगेड कॉम्बैट टीम, जिसमें 3000 सैनिक शामिल हैं, को बताया गया है कि वे रात के दौरान अपना बेस नहीं छोड़ सकते और शराब पर तब तक प्रतिबंध लगा दिया गया है जब तक शराब पीने और ड्राइविंग के संबंध में जर्मन कानूनों का पालन करने के लिए यूनिट की ट्रेनिंग पूरी नहीं हो जाती।

यूक्रेन युद्ध के बाद जर्मनी पहुंची अमेरिकी ब्रिगेड
टोमासी ने कहा कि ट्रेनिंग के इस हफ्ते के अंत में पूरी होने की संभावना है। सैनिकों की यूनिट जॉर्जिया के फोर्ट स्टीवर्ट में मौजूद थी। यूक्रेन पर रूसी हमले के कारण पूर्वी यूरोप में अमेरिकी सहयोगियों की मदद करने के लिए अमेरिकी सेना के प्लान के तहत इसे जर्मनी में तैनात किया गया है। सैनिक बड़े पैमाने पर ग्रेफेनवोहर ट्रेनिंग एरिया में कार्यरत हैं।

‘दूसरे देश के नियमों को समझें सैनिक’
टोमासी ने कहा, ‘ब्रिगेड के लीडर्स ने यह सुनिश्चित करने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है कि सैनिक मेजबान देश के नियमों को समझें।’ सैनिकों के शराब का सेवन अमेरिकी सेना में एक अहम मुद्दा रहा है क्योंकि यह बेस पर दुर्व्यवहार का कारण बन सकता है। हालांकि सेना के एक अधिकारी ने खुलासा किया कि कुछ वरिष्ठ सैन्य कर्मियों ने संभावित दुर्व्यवहार को कम करने के प्रयास में बैरकों में शराब प्रतिबंध कम करने का सुझाव दिया है।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...