10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यउद्धव कैंप को अभी भी MLAs की वापसी की उम्मीद, कैबिनेट विस्तार...

उद्धव कैंप को अभी भी MLAs की वापसी की उम्मीद, कैबिनेट विस्तार पर नजरें

Published on

मुंबई

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को अभी भी सबकुछ ठीक होने की उम्मीद है। उन्हें ऐसा लगता है कि एकनाथ शिंदे सरकार के आगामी कैबिनेट विस्तार के बाद जो बागी विधायक मंत्री पद से चूक जाएंगे वे ठाकरे के पास वापस आ जाएंगे। शिंदे कैंप में शिवसेना के 40 विधायक हैं और अन्य छोटे दलों और निर्दलीय के लगभग 10 विधायक हैं। इनमें से कई विधायकों को उम्मीद है कि उन्हें एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में जगह मिलेगी।

उद्धव गुट वाली शिवसेना ने दावा करते हुए कहा, “आप देखेंगे कि शिंदे गुट और भाजपा के बीच जल्द ही लड़ाई हो रही है। उन्होंने (शिंदे-भाजपा) सभी को (शिंदे-भाजपा के बागी विधायकों के बीच) मंत्री बनाने का वादा किया है और इसलिए यह एक समस्या होने जा रही है।” सांसद विनायक राउत ने शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें (बागी विधायकों को) कोई बर्थ नहीं मिली तो वे उद्धव के पास आ जएंगे।’

राउत के दावे से पता चलता है कि शिवसेना कैबिनेट विस्तार को कितनी उत्सुकता से देख रही है। शिवसेना और एनसीपी नेतृत्व का भी मानना ​​है कि भाजपा-शिंदे समूह ने जानबूझकर 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के बाद कैबिनेट विस्तार की योजना बनाई है, क्योंकि उन्हें डर है कि जिन्हें मंत्री पद नहीं मिलेगा वे विधायक राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अपना गुस्सा दिखा सकते हैं।

शिंदे-भाजपा समूह इस बात से अवगत है कि शिवसेना के कई बागी और निर्दलीय विधायक मंत्री बनने के इच्छुक हैं। यही वजह है कि भाजपा हलकों में चर्चा है कि पहला कैबिनेट विस्तार एक छोटे स्तर पर हो हो सकता है। इसमें केवल नौ से 11 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि जिन लोगों को कोई मंत्रालय नहीं मिला है, उन्हें अगले दौर में मंत्री बनने की उम्मीद बनी रहे।

शिंदे ने शुक्रवार को शिवसेना की इन टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार स्थिर है और 2.5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा, “किसी को भी जबरन नहीं लाया गया है। आठ मंत्री पिछली सरकार छोड़कर हमारे पास आए हैं। ये विधायक किसी उम्मीद के साथ मेरे साथ नहीं जुड़े हैं।”

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...