10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलश्रीलंकाई क्रिकेटर का बुरा हाल, पेट्रोल की किल्लत के चलते नहीं जा...

श्रीलंकाई क्रिकेटर का बुरा हाल, पेट्रोल की किल्लत के चलते नहीं जा पा रहा प्रैक्टिस करने

Published on

नई दिल्ली

2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले श्रीलंकाई क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने देश में चल रही पट्रोल की किल्लत से काफी परेशान है। इस वजह से वह अपनी नियमित प्रैक्टिस पर भी नहीं जा पा रहे हैं। दो दिन लाइन में खड़े रहने के बाद उन्होंने अपनी गाड़ी में तेल भरवाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इस खिलाड़ी ने कहा ‘सौभाग्य से दो दिनों तक लंबी कतार में रहने के बाद पेट्रोल मिल गया, भारी ईंधन संकट के कारण मैं अपने क्रिकेट अभ्यासों में भी नहीं जा पा रहा हूं।’

आजादी के बाद से ही ईंधन की भारी कमी के साथ-साथ पूरा देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। परेशान क्रिकेटर को भी नहीं पता कि क्या होगा, ‘मैं ऐसे दिन आ रहा हूं क्योंकि दो अहम सीरीज और लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के मैचों की घोषणा हो चुकी है।’

श्रीलंका को अगस्त में एशिया कप की मेजबानी करनी है, साथ ही देश की टी20 लीग की तारीख भी नजदीक आ रही है। करुणारत्ने ने कहा ‘एशिया कप आ रहा है और एलपीएल भी इस साल निर्धारित है। मुझे नहीं पता कि क्या होगा क्योंकि मुझे अभ्यास के लिए कोलंबो और अलग-अलग जगहों पर जाना है और क्लब सीजन में भाग लेना है। ईंधन की कमी के कारण मैं प्रैक्टिस पर नहीं जा सकता.. दो दिन से मैं कहीं नहीं गया क्योंकि मैं पेट्रोल के लिए लंबी कतार में हूं। सौभाग्य से मुझे आज मिल गया लेकिन दस हजार रुपये का यह पेट्रोल अधिकतम दो से तीन दिन ही चलेगा।’

चमिका आगामी एशिया कप 2022 के लिए अपनी और श्रीलंकाई टीम की तैयारी के बारे में आश्वस्त हैं, लेकिन हाल के संकट की चिंता को भी दर्शाती हैं।उन्होंने कहा ‘हम एशिया कप के लिए तैयार हैं और मुझे लगता है कि बड़े आयोजन के लिए, देश पर्याप्त ईंधन उपलब्ध कराएगा। हम ऑस्ट्रेलिया के साथ खेल रहे हैं और मैच अच्छे रहे। यहां तक ​​कि एशिया कप की तैयारी भी चल रही है।’बता दें, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर है। पाकिस्तान इस दौरे पर दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...