16 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedखाने के लगभग सभी ऑयल हुए महंगे, लेकिन सरसों का तेल हुआ...

खाने के लगभग सभी ऑयल हुए महंगे, लेकिन सरसों का तेल हुआ सस्ता

Published on

नई दिल्ली

शिकागो एक्सचेंज शुक्रवार देर रात को लगभग तीन प्रतिशत मजबूत बंद होने के कारण दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शनिवार को लगभग सभी तेल तिलहन कीमतों में सुधार आया, जबकि सामान्य कारोबार के बीच सरसों तेल तिलहन के भाव साधारण गिरावट दर्शाते बंद हुए। बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज कल रात लगभग तीन प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था जिसका असर शनिवार के कारोबार में बाकी तेल तिलहन कीमतों पर दिखा। सामान्य कारोबार के बीच सरसों तेल तिलहन के भाव गिरावट के साथ बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि लगभग डेढ़ दो महीने पहले कच्चा पामतेल (सीपीओ) के कांडला डिलीवरी का भाव 2,040 डॉलर प्रति टन का था। यह भाव (अगस्त शिपमेंट का) इस समय टूटकर लगभग 1,000 डॉलर प्रति टन रह गया है। शुल्क सहित खुदरा बाजार में इसका भाव फिलहाल लगभग 86.50 रुपये किलो बैठेगा। उल्लेखनीय है कि लाखों टन तेल आयात होने की प्रक्रिया में हैं। दूसरी ओर सरसों का इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लगभग 5,050 रुपये क्विन्टल था जो अगली बिजाई के समय 200-300 रुपये क्विन्टल के बीच बढ़ने का अनुमान है। उस हिसाब से सरसों तेल का भाव आगामी फसल के बाद लगभग 125-130 रुपये किलो रहने का अनुमान है।

अब जब बाजार में सीपीओ तेल लगभग 86.50 रुपये किलो होगा तो 125-130 रुपये में सरसों की खपत कहां होगी। सूत्रों ने कहा कि तेल तिलहन में आत्मनिर्भर होने के बजाय देश आयात पर ही निर्भर होता जाता दीखता है। देश के प्रमुख तेल तिलहन संगठनों को सरकार से खाद्य तेलों का शुल्क मुक्त आयात करने की मांग करने के बजाय, सरकार को उचित सलाह देकर तेल तिलहन उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भरता पाने की ओर प्रेरित करना चाहिये। उनकी यह जिम्मेदारी भी बनती है कि वे समय समय पर सरकार को बतायें कि कौन सा फैसला देश के तिलहन उत्पादकों के हित में है और कौन उसके नुकसान में है।

शुक्रवार को सरकार ने सीपीओ के आयात शुल्क मूल्य में 100 रुपये क्विन्टल की कमी की जबकि सोयाबीन डीगम का आयात शुल्क मूल्य 50 रुपये प्रति क्विन्टल और पामोलीन तेल का आयात शुल्क मूल्य 200 रुपये प्रति क्विन्टल कम किया है। सूत्रों ने कहा कि एक तरफ आयात शुल्क मूल्य घटाया जा रहा है, वहीं विदेशों में तेल तिलहन के बाजार टूट रहे हैं और आयात शुल्क भी घटाया गया है। सूत्रों ने कहा कि यह सारी स्थितियां देश को पूरी तरह आयात पर निर्भरता की ओर ले जा सकता है।

सूत्रों ने कहा कि आयातक और तेल उद्योग पहले से भारी नुकसान के रास्ते पर हैं। ऐसे में सरकार को अपना हर कदम फूंक फूंक के उठाना होगा। पिछले दिनों सरकार के निर्देश दिये जाने और खुदरा तेल कारोबारियों के आश्वासन के बावजूद अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में कितनी कमी हुई है, इस बारे में सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिये।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...