22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedमहंगाई की मार के बीच पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता, 100 डॉलर...

महंगाई की मार के बीच पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता, 100 डॉलर से नीचे आया कच्चा तेल

Published on

नई दिल्ली

महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। कच्चे तेल की अंतराष्ट्रीय कीमत में इस हफ्ते तगड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट की वजह से कच्चा तेल अपने तीन महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखी जा सकती है।

ढाई महीने से नहीं बदले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में करीब ढाई महीने से कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल 89.62 रुपये में मिल रहा है। महंगे क्रूड की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 12-15 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल तक का नुकसान हो रहा था। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम नीचे आने से उनके मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम भी लुढ़क सकते हैं। केंद्र सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी।

कितने रुपये पर पहुंच गया कच्चा तेल?
इस हफ्ते 14 जुलाई को कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे गिरकर 99.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए। इससे पहले इस साल 25 अप्रैल को कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से कम थे। उस वक्त कच्चा तेल 99.17 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। इस तरह करीब 3 महीने में पहली बार कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल से सस्ता हुआ है। इस साल पहली बार कच्चा तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर 24 फरवरी को निकले थे और 100.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए थे। यह रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमला किए जाने के चलते हुआ था।

कच्चे तेल में क्यों आई गिरावट?
इस हफ्ते कच्चे तेल में गिरावट इसलिए देखी जा रही है, क्योंकि ग्लोबल लेवल पर कीमतों में 5.5 फीसदी की गिरावट आई है। इसकी वजह मंदी की आशंका को बताया जा रहा है, जिससे डिमांड-सप्लाई में मिसमैच होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, बाजार में अभी भी भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है और ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया। इसकी वजह ये है कि सऊदी अरब और यूएई की तरफ से कच्चे तेल के उत्पादन को लेकर कुछ सोच-विचार किया जा रहा है

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...