16 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedप्लेन में पत्नी Disha Parmar संग रोमांटिक हुए Rahul Vaidya, किया Liplock...

प्लेन में पत्नी Disha Parmar संग रोमांटिक हुए Rahul Vaidya, किया Liplock और…

Published on

फेमस सिंगर राहुल वैद्य और उनकी स्वीटहार्ट वाइफ दिशा परमार की शादी को एक साल पूरा हो गया है. कपल ने पिछले साल 16 जुलाई 2021 को शादी रचाई थी. राहुल और दिशा अपनी वेडिंग एनिवर्सरी को रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए लंदन रवाना हो गए हैं. दोनों अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी का जश्न लंदन की खूबसूरत लोकेशन के बीच यादगार बना रहे हैं.

प्लेन में दिशा संग रोमांटिक हुए राहुल
लेकिन लंदन पहुंचने से पहले ही राहुल और दिशा प्लेन में एक दूसरे संग रोमांटिक होते दिखे. दोनों की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जी हां, राहुल वैद्य ने अपनी डार्लिंग दिशा को जरा अलग अंदाज में फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी विश की. राहुल ने दिशा संग प्लेन से कुछ सुपर रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके साथ राहुल ने अपनी वाइफ के लिए एक लविंग नोट भी लिखा.

तस्वीरों में राहुल और दिशा प्लेन में ही एक दूसरे संग रोमांटिक होते दिख रहे हैं. एक तस्वीर में राहुल और दिशा एक दूसरे को लिप लॉक करते हुए भी देखे जा सकते हैं. एक दूसरी तस्वीर में राहुल अपनी पत्नी को प्यार से किस कर रहे हैं. प्लेन में राहुल और दिशा का रोमांस देखकर तो कई लोगों को अपने पार्टनर की याद सताने लगी है.

राहुल ने पत्नी के लिए खास नोट
राहुल के लविंग नोट की बात करें तो उन्होंने अपनी डार्लिंग दिशा के लिए स्पेशन नोट में लिखा- हैप्पी फर्स्ट एनिवर्सरी माई लव. एक साल निकल गया और कितनी जल्दी. आपको अपना लाइफ पार्टनर पाकर मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं. अगले 7 जन्मों तक सिर्फ आपको ही मांगता हूं. आपकी इनर ब्यूटी मुझे हर दिन शाइन कराती है. आई लव यू वाइफी.

राहुल की रोमांटिक तस्वीरों के साथ पत्नी के लिए उनकी खूबसूरत पोस्ट भी फैंस के दिलों को जीत रही है. दिशा और राहुल ने पिछले साल 16 जुलाई को शादी की थी. दोनों की शादी की तस्वीरें कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रही थीं. नई तस्वीरों में दिशा और राहुल की केमिस्ट्री ने आपको कितना इंप्रेस किया, हमें जरूर बताएं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...