9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
HomeभोपालMP के 11 में से पांच नगर निगम पर बीजेपी की जीत,...

MP के 11 में से पांच नगर निगम पर बीजेपी की जीत, 2 पर कांग्रेस और एक आप

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश में ‘शहर सरकार’ की तस्वीर साफ हो गई है। 11 नगर निगमों में से 7 के नतीजे आ गए हैं। 1-1 सीट कांग्रेस और आम आदमी के खाते में गई, जबकि 5 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। बाकी की 2 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। ये चारों महानगर की सीट्स हैं। भोपाल और इंदौर में भाजपा प्रत्याशी निर्णायक बढ़त के साथ आगे हैं। ग्वालियर और जबलपुर से कांग्रेस आगे हैं।

इंदौर में कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट संजय शुक्ला ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन शुक्ला ने भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव को जिस तरह गले लगाकर बधाई दी, उसने पूरी तस्वीर साफ कर दी है।

भोपाल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय 94 हजार 183 वोटों से आगे हजार वोटों के साथ निर्णायक बढ़त पर हैं। जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर 44187 की लीड लिए हुए हैं। ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार दूसरे राउंड में 23881 वोट से आगे हैं। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 52 हजार से अधिक की निर्णायक लीड बनाए हुए हैं।​​​​​​​

उज्जैन में दो बार बनी विवाद की स्थिति
उज्जैन में दूसरी बार विवाद की स्थिति बन गई है। बीजेपी प्रत्याशी के जीतने पर कांग्रेस नतीजे से असंतुष्ट है। कांग्रेस के आपत्ति जताने पर टेबुलेशन शुरू हो गया है। इधर, BJP कार्यकर्ताओं ने भी इस बात पर धरना शुरू कर दिया है कि उनके कैंडिडेट को जीत का प्रमाणपत्र जल्द दिया जाए। BJP नेताओं ने काउंटिंग सेंटर पर पुलिस से धक्कामुक्की की। इससे पहले कांग्रेस ने पुलिस से धक्कामुक्की की थी।

नतीजों से BJP गदगद
नतीजों से भाजपा गदगद है। पार्टी मुख्यालय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से कैंडिडेट मालती राय का मुंह मीठा कराया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और दूसरे नेता भी साथ रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका और नगर परिषद में बराबरी की स्थिति रहती थी, लेकिन इस बार पालिका और परिषद की 80% सीटों में भाजपा जीती है।

बुरहानपुर नगर निगम
बुरहानपुर से पहला नतीजा सामने आया। भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 542 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। यहां नोटा को 677 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हार का दूसरा फैक्टर ओवैसी की पार्टी का रहा। AIMIM उम्मीदवार 10 हजार से ज्यादा वोट ले गया।

सतना नगर निगम
सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24916 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया। सिद्धार्थ कांग्रेस से विधायक भी हैं।

उज्जैन नगर निगम
उज्जैन में भाजपा कैंडिडेट मुकेश टटवाल 923 वोट से जीते। उन्होंने कांग्रेस के महेश परमार को हराया। नतीजा आने से पहले कांग्रेस ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की की।

छिंदवाड़ा नगर निगम
छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके 3547 वोटों से जीत गए। विक्रम ने BJP के अनंत धुर्वे को हराया। 18 साल बाद छिंदवाड़ा में कांग्रेस का मेयर बना।

सिंगरौली नगर निगम
सिंगरौली से मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी का खाता खुला। आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9352 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अरविंद चंदेल को हराया। बीजेपी के चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा तीसरे नंबर पर रहे।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...