24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलहार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड की कमर तोड़ दी, फिर रोहित शर्मा ने...

हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड की कमर तोड़ दी, फिर रोहित शर्मा ने बोलिंग से क्यों हटाया था?

Published on

नई दिल्ली:

इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को तीसरे और निर्णायक वनडे में भारतीय बॉलर्स ने जोरदार शुरुआत की थी। 74 रन पर ही टीम ने अपने टॉप ऑर्डर के स्टार्स को खो दिया था। मोहम्मद सिराज ने दूसरे ही ओवर में दो विकेट चटकाए तो बाद में हार्दिक पंड्या ने साझेदारियां तोड़ते हुए अंग्रेजों को बैकफुट पर धकेला था। अपने पहले स्पेल में हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में महज 2 रन देते हुए 3 मेडन फेंके और 2 बड़े विकेट चटकाए थे। मगर इंग्लैंड की कमर तोड़ने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पंड्या को बॉलिंग से हटा दिया था।

रोहित ने बॉलिंग से क्यों हटाया
दरअसल, हार्दिक पंड्या की फिटनेस समस्या किसी से छिपी नहीं है। 2018 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगी पीठ की चोट उनके करियर के लिए किसी रोड़े से कम नहीं है। उस घटना के बाद वह वैसे बोलिंग कभी नहीं कर पाए, जिसके लिए पहचाने जाते थे। वापसी के बाद आईपीएल और वर्ल्ड टी-20 तक में गेंदबाजी नहीं की थी। सिर्फ बैटिंग पर फोकस कर रहे थे। अभी भी फिजियो उन्हें पीठ पर ज्यादा लोड लेने नहीं देते। हार्दिक पंड्या, कोच राहुल द्रविड़ की उस प्लानिंग का हिस्सा है, जिसके बूते टीम इस साल होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप जीतना चाहती है। ऐसे में कोच-कप्तान अपने इस तुरुत के इक्के को दोबारा इंजर्ड होने का रिस्क नहीं ले सकते।

हार्दिक को हटाने का हुआ नुकसान
कप्तान रोहित शर्मा ने जब हार्दिक को अटैक से हटाया तब 16 ओवर हो चुके थे। इंग्लैंड का स्कोर 80 रन पर चार विकेट था। जोस बटलर 19 गेंद में 9 रन तो मोईन अली 11 बॉल पर सिर्फ 1 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे। मगर इसके बाद दोनों बल्लेबाज क्रीज पर जम गए। स्पिनर युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, सिराज, शमी मिलकर दोबारा वह दबाव नहीं बना पाए, जिसके बाद कप्तान रोहित ने रविंद्र जडेजा पर दांव लगाया और उन्होंने आते ही अपने पहले ओवर में खतरनाक नजर आ रहे मोईन अली को निपटाया, जिन्होंने 44 गेंद में 34 नर बनाए।

दोबारा बोलिंग मिली तो दोबारा कमाल किया
रोहित शर्मा ने 34 ओवर के बाद हार्दिक पंड्या को दोबारा अटैक पर लगाया। 5 विकेट पर स्कोर 181 रन हो चुका था। अर्धशतक लगा चुके जोस बटलर खतरनाक दिख रहे थे तो लियाम लिविंगस्टोन भी खुलकर चौके-छक्के उड़ा रहे थे। चार ओवर में सिर्फ 2 रन देने वाले पंड्या एक ही ओवर में 9 रन लुटा गए। मगर अगले ओवर में दोनों सेट बल्लेबाजों को निपटा दिया। लगातार शॉर्ट बॉल फेंकते रहे और यहीं लिविंगस्टोन तो दो बॉल बाद जोस बटलर भी आउट हो गए।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...