7.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorized3 दिन छुट्टी और ओवरटाइम का पैसा... भारत में कब से लागू...

3 दिन छुट्टी और ओवरटाइम का पैसा… भारत में कब से लागू होंगे नए लेबर कोड्स? संसद में मिला यह जवाब

Published on

नई दिल्ली

हफ्ते में तीन वीक ऑफ, ओवरटाइम का पैसा और बढ़ा हुआ पीएफ…निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को नए लेबर कोड का बेसब्री से इंतजार है। नए लेबर कोड एक जुलाई से लागू होने थे, लेकिन ये अभी तक अटके हुए हैं। अब लोकसभा में श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने इससे जुड़ी जानकारी दी है। श्रम राज्य मंत्री ने लोकसभा में बताया कि नए लेबर कोड्स को जल्द से जल्द लागू करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन्हें लागू करने को लेकर अभी कोई समयसीमा तय नहीं है। तेली ने लिखित सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। हालांकि, श्रम मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, एक अक्टूबर, 2022 से नए लेबर कोड्स लागू करने की योजना है।

साल 2019 में ही संसद से पास हो चुके हैं नए लेबर कोड्स
नए वेज कोड साल 2019 में ही संसद में पास हो चुके हैं। रामेश्वर तेली ने बताया कि कुछ राज्यों की वजह से लेबर कोड्स अटके हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई राज्यों की तरफ से अलग-अलग कोड्स पर टिप्पणियां नहीं आई हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही राज्यों की तरफ से लेबर कोड्स पर टिप्पणियां मिलेंगी, इन्हें लागू कर दिया जाएगा।

इन राज्यों के चलते अटके हैं लेबर कोड्स
वेतन/मजदूरी संहिता पर 31 राज्यों ने अपने मसौदे भेज दिए हैं। औद्योगिक संबंधों पर संहिता को लेकर भी 26 राज्यों की तरफ से कमेंट मिले हैं। काम विशेष से जुड़ी सुरक्षा पर 25 राज्यों ने अपने ड्राफ्ट्स दाखिल किए हैं। वहीं, स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल की दशाओं पर संहिता को लेकर 24 राज्यों की तरफ से ड्राफ्ट मिले हैं। पश्चिम बंगाल, राजस्थान और मिजोरम ऐसे राज्य हैं, जिन्होंने किसी भी कोड पर मसौदा नहीं भेजा है।

ये हैं चार लेबर कोड्स
सरकार द्वारा लागू की जा रही चार श्रम संहिताओं में वेतन/मजदूरी संहिता, औद्योगिक संबंधों पर संहिता, काम विशेष से जुड़ी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल की दशाओं (OSH) पर संहिता और सामाजिक व व्यावसायिक सुरक्षा संहिता शामिल हैं। गौरतलब है कि श्रम मंत्रालय ने श्रम कानूनों में सुधार के लिए 44 तरह के पुराने श्रम कानूनों को चार वृहद संहिताओं में समाहित किया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन लेबर कोड्स के लागू होने से कर्मचारियों को काफी फायदा होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...