23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलफ्रेंचाइजी क्रिकेट में भारतीयों का दबदबा, अफ्रीकी लीग में 6 टीम IPL...

फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भारतीयों का दबदबा, अफ्रीकी लीग में 6 टीम IPL वालों की!

Published on

नई दिल्ली,

इंडियन प्रीमियर लीग की जब से शुरुआत हुई है, तभी से क्रिकेट पूरी तरह से बदल गया है. आईपीएल के बाद अलग-अलग देशों में इस तरह की फ्रेंचाइजी लीग शुरू हुईं. इंटरनेशनल क्रिकेट कम होने लगा और खेल बदल गया. अब एक और लीग शुरू हो रही है, जो साउथ अफ्रीका में होनी है. जितनी भी फ्रेंचाइजी लीग शुरू हो रही हैं, उनमें किसी ना किसी तरह भारत का कनेक्शन है.

साउथ अफ्रीका लीग में आईपीएल का दबदबा
साउथ अफ्रीका में साल 2023 से एक टी-20 लीग की शुरुआत हो रही है, जो आईपीएल की तर्ज पर भी तैयार हुई है. अभी यह ऑक्शन प्रोसेस में है और टीमों की बोलियां लगाई गई हैं. क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल की कुल 6 टीमों ने यहां अपनी-अपनी टीम खरीद ली है.

इनमें चेन्नई सुपर किंग्स को जोहानिसबर्ग, मुंबई इंडियंस को केपटाउन, सनराइजर्स हैदराबाद को पोर्ट एलिजाबेथ, दिल्ली कैपिटल्स को प्रिटोरिया, लखनऊ सुपर जायंट्स को डरबन और राजस्थान रॉयल्स को पार्ल टीम मिली हैं. अभी यह अनौपचारिक ऑक्शन हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यही फाइनल तस्वीर रहने वाली है. इस लीग का कमिश्नर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को बनाया गया है.

दूसरी लीग में भी छाए हिन्दुस्तानी
सिर्फ साउथ अफ्रीकी लीग ही नहीं बल्कि दुनिया में कई ऐसी लीग हैं जहां पर टीम के मालिक भारतीय ही हैं, या उनका कनेक्शन इंडियन प्रीमियर लीग से है. वेस्टइंडीज़ में होने वाली कैरिबियाई प्रीमियर लीग में शाहरुख खान की त्रिनबागो नाइट राइडर्स है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स की सिस्टर टीम है.

UAE टी-20 लीग में भी शाहरुख खान की अबुधाबी नाइट राइडर्स टीम है. यूएई टी-20 लीग में अडानी ग्रुप ने भी एक टी-20 टीम में हिस्सेदारी ली है. आईपीएल की तर्ज पर ही इन अलग-अलग लीग का आगाज़ हुआ था और अब हर जगह भारतीय अपना दबदबा कायम भी कर रहे हैं.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...