6.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedरेलवे ने वसूला था 330 रुपये जुर्माना, अब 13 साल बाद यात्री...

रेलवे ने वसूला था 330 रुपये जुर्माना, अब 13 साल बाद यात्री को देने होंगे 50 हजार

Published on

जोधपुर,

यात्री द्वारा रिजर्वेशन फॉर्म में सही एंट्री किए जाने के बावजूद रेलवे कर्मचारियों ने गलती से टिकट में उसे ना केवल फीमेल (महिला) लिख दिया, बल्कि रेलवे के जांच-दस्ते द्वारा उसे बेटिकट मानकर पेनाल्टी भी वसूल कर ली गई.इस अन्याय के खिलाफ यात्री द्वारा साल 2009 में किए गए केस में अब 13 साल बाद उपभोक्ता संरक्षण आयोग (द्वितीय) ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए रेलवे पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

जानकारी के अनुसार, भोपालगढ़ निवासी महेश ने 29 सितंबर, 2009 को अहमदाबाद से जोधपुर यात्रा के लिए खुद, मां और बहन के नाम से टिकट आरक्षित करवाया था. टिकट के लिए फॉर्म भरकर दिया, लेकिन बुकिंग कर्मचारी ने टिकट में मां और बहन के साथ उसे भी फीमेल अंकित कर दिया.

गलती बताए जाने के बाद भी रेलवे कर्मचारी ने उसमें सुधार नहीं किया. यात्रा की समाप्ति पर जब यात्री ट्रेन से उतरा तो जोधपुर रेलवे स्टेशन पर उड़नदस्ता ने उसके टिकट को नहीं माना और उसे बेटिकट यात्री बताकर पुलिस कार्रवाई की धमकी देते हुए जबरन 330 रुपये जुर्माना वसूल कर लिया.

रेलवे के जोधपुर डीआरएम की ओर से जवाब पेश कर कानूनी आपत्तियां दर्ज की गई और खुद यात्री को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया. दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आयोग के अध्यक्ष डॉ. श्याम सुन्दर लाटा, सदस्य डॉ. अनुराधा व्यास, आनंद सिंह सोलंकी ने अपने निर्णय में कहा कि टिकट चेकिंग दल द्वारा यात्री का पक्ष सुनने और टिकट जांच पड़ताल किए बिना ही उससे नाजायज रूप से जुर्माना वसूल किया गया.

परिवादी रेलवे का सम्मानित यात्री होने के बावजूद कर्मचारियों की बार-बार गलती से उसे रेलवे स्टेशन पर परिवारजनों और अन्य यात्रियों के सामने अपमानजनक स्थिति से गुजरना पड़ा. आयोग ने इसे रेलवे की सेवा में भारी कमी और अनुचित व्यापार-व्यवहार मानते हुए जुर्माना राशि 330 रुपये वापस लौटाने और पीड़ित यात्री को शारीरिक, मानसिक दुख की क्षतिपूर्ति के लिए 50 हजार रुपये देने का आदेश दिया

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...