13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालयूट्यूब पर व्यूज कम मिल रहे थे, IITM ग्वालियर के छात्र ने...

यूट्यूब पर व्यूज कम मिल रहे थे, IITM ग्वालियर के छात्र ने सुसाइड कर लिया

Published on

हैदराबाद,

सोशल मीडिया की दुनिया में युवाओं के लिए अपनी पोस्ट पर लाइक और व्यूज काफी मायने रखते हैं. उनके लिए लोकप्रियता का पैमाना भी ये लाइक और व्यूज ही रहते हैं. अब इसी पैमाने पर फेल होने की वजह से IITM ग्वालियर के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है. उसने बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर से छलांग लगा अपनी जान दे दी. कारण सिर्फ ये बताया गया कि उसके यूट्यूब चैनल पर व्यूज कम आ रहे थे.

जानकारी मिली है कि 23 साल का युवक जो IITM ग्वालियर में पढ़ता था, उसने आत्महत्या कर ली है. उसने कुछ समय पहले अपना यूट्यूब चैनल बनाया था- SELFLO. अब छात्र को उम्मीद थी कि उस चैनल पर उसे ढेर सारे व्यूज मिलेंगे, उसका कंटेंट जल्दी वायरल हो जाएगा. लेकिन जब चीजें उम्मीद मुताबित नहीं हुईं, वो परेशान रहने लगा. उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी. लेकिन उस समय किसी को उम्मीद नहीं थी कि छात्र परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगा. युवक के सुसाइड़ के बाद पता चला है कि उसे अपने घर से भी ज्यादा सपोर्ट नहीं मिल रहा था. उसके माता-पिता उसका मनोबल नहीं बढ़ाते थे. अभी के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

वहीं छात्र के शव को Osmania अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. वहां पर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और आगे की जांच होगी. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, अभी तक स्पष्ट नहीं है. इस सुसाइड पर कॉलेज प्रशासन ने भी कोई बयान जारी नहीं किया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...