14.1 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeराज्यदर्दनाक: गर्भवती महिला को डंपर ने ऐसे रौंदा, सड़क पर ही बच्ची...

दर्दनाक: गर्भवती महिला को डंपर ने ऐसे रौंदा, सड़क पर ही बच्ची ने लिया जन्म

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति के साथ मायके जा रही आठ महीने की गर्भवती महिला को एक डंपर ने ऐसी टक्कर मारी कि वह अपनी बच्ची को देखने से पहले ही मौत के मुंह में समा गई. सड़क पर एक महिला को डंपर ने कुचल दिया, जिससे बीच सड़क पर ही बच्ची का जन्म हो गया. फिलहाल नवजात बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है.

घटना आगरा के धनौली गांव की है, जहां 24 साल की महिला कामिनी (8 माह की गर्भवती) फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के बरतरा गांव जा रही थी. बाईपास रोड पर पति रामकुमार उर्फ रामू के साथ बाइक से जा रही महिला को विपरीत दिशा से आ रही एक दूसरी मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी. असंतुलित होकर रामकुमार और बाइक पर पीछे बैठी कामिनी उछलकर सड़क पर जा गिरे.

सिहर उठे लोग
इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने कामिनी के शरीर के ऊपरी हिस्से को कुचल दिया, जिससे निचले हिस्से पर दबाव बना और बीच सड़क पर बच्ची का जन्म हो गया. इसी दौरान महिला की मौत भी हो गई. डंपर द्वारा कुचलने से कामिनी के अंग भंग हो गए, लेकिन सड़क पर गिरने से जोर से लगे धक्के से उसकी बच्ची ने वहीं जन्म ले लिया था.

इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह था कि कामिनी ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन अपनी बेटी का मुंह देखे बिना दुनिया को अलविदा कह चुकी थी. सड़क पर हुए इस हादसे को जब लोगों ने देखा तो वो सिहर उठे, क्योंकि मां की मौत हो चुकी थी. वहीं पास में नवजात बच्ची किलकारी भर रही थी.

बच्ची का इलाज जारी
कामिनी का पति भी सड़क पर घायल पड़ा हुआ था. लोगों ने कामिनी की नवजात बच्ची को तत्काल ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है. कामिनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और डंपर छोड़कर भागे चालक की तलाश की जा रही है.

नवजात बच्ची का इलाज कर रहे मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एलके गुप्ता का कहना है कि फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है. उसे एनआईसीयू वार्ड में रखा गया है.

Latest articles

कांग्रेस की मीनाक्षी और भाजपा के महेश भरेंगे पर्चा: तीसरी सीट के लिए बीजेपी के पास 10 वोट कम; कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का...

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और...

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...