13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालभेल क्षेत्र में बिजली कंपनी की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे हैं...

भेल क्षेत्र में बिजली कंपनी की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे हैं लोग, मेंटेनेंस में हो रही है लापरवाही

Published on

भोपाल

भेल क्षेत्र की कुछ कॉलोनियों में रहवासी बिजली कंपनी की अनदेखी का खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं। यहां बिजली कंपनी द्वारा किया गया मेंटेनेंस कारगर नहीं है। आलम यह है कि बिजली के तार काफी लूज हो गए हैं, जो आपस में टकराते हैं, इससे अक्सर बिजली गुल हो जाती है। भेल क्षेत्र की कई कॉलोनियों में लोग बिजली के तारों का मेंटेनेंस नहीं किए जाने की समस्या से त्रस्त हैं। यह तार न सिर्फ लूज हो गए हैं बल्कि कई स्थानों पर तो बिजली के तार पेड़ों की टहनियों के बीच से गुजर रहे हैं। ऐसी स्थिति में यह खतरनाक हो सकता है।

ऐसे क्षेत्रों में अक्सर बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी होती है। बिजली कंपनी न सिर्फ मानसून पूर्व बिजली लाइनों का रखरखाव करती है। बल्कि आए दिन मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती करती है, लेकिन समस्या जस की तस है। बिजली कंपनी ने मैंटेनेंस तो किया है, लेकिन कई स्थान इस कार्य से वंचित हैं। लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी को बिजली की लाइनों का दुरुस्त करना चाहिए।

आए दिन होती है बिजली गुल- बिजली की अघोषित कटौती से परेशान रहवासियों का कहना है कि बिजली के तार आपस में टकराते हैं, इससे अक्सर बिजली गुल हो जाती है। इसी तरह निजामुद्दीन कॉलोनी, कमला नगर, राजीव नगर लोग ट्रांसफार्मर में अक्सर खराबी आने से परेशान हैं। बिजली के तारों का कसाव ठीक ढंग से नहीं होने से आपस में टकराते हैं। इससे स्पार्किंग होती है। रहवासी इसकी शिकायत कई बार बिजली कंपनी के उप केन्द्र में दर्ज करा चुके हैं। इसके बावजूद भी समस्या जस की तस है।

क्या कहते हैं लोग
कॉलोनी में बिजली के तार लूज हो गए हैं। ट्रांसफार्मर में अक्सर खराबी के कारण बिजली की समस्या होती है। कंपनी को इस समस्या का स्थाई निराकरण करना चाहिए।
इरफान खान, निजामुद्दीन कॉलोनी

बिजली कंपनी ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों का मेंटेनेंस नहीं करवाती है। इससे दुर्घटना की आशंका भी रहती है। हवा चलने पर तार आपस में टकराते हैं।
एसके सिंह, राजीव नगर

कॉलोनी में कई जगह पेड़ों की टहनियों के बीच से गुजर रहे हैं। ऐसी स्थिति में बारिश के दिनों में परेशानी बढ़ रही है। बिजली कपंनी को जल्द ही रखरखाव का अभियान चलाना चाहिए।
विजय कुमार, सोनागिरी

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...