7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorized'तुम कंसीव नहीं करोगी', रुपाली का छलका दर्द, बताई ब्रेक लेने की...

‘तुम कंसीव नहीं करोगी’, रुपाली का छलका दर्द, बताई ब्रेक लेने की वजह

Published on

टीवी की पसंदीदा हीरोइन रुपाली गांगुली को हमेशा ही फैंस का प्यार मिला है. उनके ज्यादातर शोज हिट ही रहे हैं. इन दिनों अनुपमा शो में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से वे लोगों का दिल जीत रही हैं. लेकिन क्या आपको पता है एक वक्त रुपाली ने करियर के पीक पर ब्रेक ले लिया था.

रुपाली गांगुली का खुलासा
फैंस ने इस दौरान रुपाली को काफी मिस किया था. रुपाली ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से खास बातचीत में ब्रेक लेने की वजह का खुलासा किया है. सिटकॉम सीरियल साराभाई वर्सेज साराभाई की सफलता के बाद एक्ट्रेस ने लंबा ब्रेक ले लिया था. रुपाली काफी समय लाइमलाइट से दूर रही थीं. इस पर बोलते हुए रुपाली ने कहा- अगले कुछ साल अपने करियर के पीक पर मैंने ब्रेक लेकर लोगों को शॉक्ड किया. लेकिन मुझे इसका पछतावा नहीं है.”मुझे कहा गया था कि तुम कभी कंसीव नहीं करोगी, इसलिए अपने बच्चे को उसका पहला कदम चलते देखना आशीर्वाद था. अगले 6 साल पूरी तरह फैमिली के लिए थे.”

कैसे शुरू हुई अनुपमा की जर्नी?
रुपाली ने उनके अनुपमा शो शुरू होने की जर्नी के बारे में भी बताया. उस दौरान अनुपमा अपने पिता की मौत से टूट चुकी थीं. जब अनुपमा ऑफर हुआ तब भी रुपाली उस सदमे से बाहर नहीं निकली थीं. तब उनके पति अश्विन ने उन्हें मोटिवेट किया. जैसे तैसे वे प्रोड्यूसर राजन शाही से मिलने गईं. जिनसे उन्होंने थोड़ा समय मांगा. राजन शाही ने रुपाली को कहा कि उन्हें एक मां चाहिए हीरोइन नहीं.

रुपाली अनुपमा शो की वजह से टीवी की नंबर-1 एक्ट्रेस बन गई हैं. शो में उनका रोल काफी पसंद भी किया जा रहा है. टीआरपी में रुपाली का शो नंबर 1 पर काबिज रहता है. शो की कहानी, कास्टिंग, कलाकारों की एक्टिंग की वजह से ये शो वाहवाही लूट रहा है. हम तो यही कहेंगे कि रुपाली अपने करियर में यूं ही तरक्की करती रहें.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...