16.3 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्य'बुलडोजर बाबा मुझे न्याय दो', PM मोदी और CM योगी को लेटर...

‘बुलडोजर बाबा मुझे न्याय दो’, PM मोदी और CM योगी को लेटर लिख ट्रेन के आगे कूद गया बुजुर्ग

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जेके कॉटन मिल से रिटायर्ड 75 साल के बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली. उन्होंने बुलडोजर बाबा यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है. इसमें बुजुर्ग ने जेके कॉटन मिल के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सीएम योगी और पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाते हुए बुजुर्ग ने लिखा कि दोषियों को बख्शा ना जाए.

मामला फजलगंज थाना क्षेत्र के कमला क्लब इलाके का है. पुलिस ने बताया कि मृतक बुजुर्ग का नाम नारायण श्रीवास्तव था. सुसाइड नोट के मुताबिक, जेके कॉटन मिल के प्रबंधक संजय दुबे और सुरक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह उन्हें प्रताड़ित करते थे. बुजुर्ग ने लिखा कि इन दोनों ने मिलकर उनके घर की बिजली और पानी तक का कनेक्शन कटवा दिया है. कंपनी की तरफ से उन्हें कुछ रुपये दिए जाने थे. वे भी उन्हें नहीं दिए गए.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. लेकिन परिजनों ने कमला क्लब गेट के पास शव को रखकर खूब हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर उन्हें शांत करवाया. साथ ही FIR दर्ज करके आरोपियों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया.

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग नारायण श्रीवास्तव कमला क्लब इलाके स्थित बंगले में पत्नी उर्मिला, तीन बेटे और बहू के साथ रहते थे. बुधवार सुबह 8 बजे नारायण श्रीवास्तव घर से निकले थे. लेकिन वापस नहीं आए. घर वालों ने उन्हें ढूंढने का खूब प्रयास किया. लेकिन वे नहीं मिले. दो दिन बाद पता चला कि उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है.परिजनों ने बताया कि सुसाइड नोट में बुजुर्ग ने बुलडोजर बाबा यानी सीएम योगी और पीएम मोदी को लिखा, ”मुझे पूरी उम्मीद है कि आप मुझे न्याय दिलाएंगे. जय श्री राम. वंदे मातरम.”

Latest articles

भेल भोपाल की टीएसडी लैब को मिला एनएबीएल एक्रिडिटेशन, तकनीकी क्षमता में हुआ बड़ा विस्तार

भोपाल। भेल भोपाल की इन-हाउस कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (टीएसडी) ने अपनी तकनीकी उत्कृष्टता का लोहा...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...