13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालफेल करने की धमकी देकर प्रोफेसर करता रहा रेप, फिर शादी के...

फेल करने की धमकी देकर प्रोफेसर करता रहा रेप, फिर शादी के बाद यह किया

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक कॉलेज के प्रोफेसर द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा छतरपुर जिले की रहने वाली है और वह ग्वालियर में एमफिल की पढ़ाई कर रही है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि कॉलेज का प्रोफेसर फेल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और इस दौरान उसने न्यूड वीडियो भी बना लिए और बाद में न्यूड वीडियो के जरिए लगातार धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। जब छात्रा की शादी हो गई तो प्रोफ़ेसर ने उसपर कई बार मिलने का दबाव डाला, जब उसने विरोध किया तो प्रोफ़ेसर ने उसके पति के मोबाइल पर पीड़िता की न्यूड वीडियो भेज दिए। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल छतरपुर जिले की रहने वाली 28 साल की पीड़िता ने महिला थाने में दी शिकायत में कहा है कि पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अंगद सिंह से हुई। एक दिन प्रोफेसर अंगद ने उसे फेल करने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान आरोपी प्रोफेसर ने उसका वीडियो भी बना लिया। उसके बाद आरोपी प्रोफेसर न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा।

पति को भेज दिए न्यूड वीडियो
कुछ समय बाद पीड़ित छात्रा की शादी हो गई लेकिन कॉलेज का आरोपी प्रोफेसर अपनी घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसके बाद आरोपी प्रोफेसर पीड़िता को न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाता रहा। जब उसने इसका विरोध किया तो प्रोफ़ेसर ने पिता के न्यूड वीडियो उसके पति को भेज दिए। जब इस बात की जानकारी पीड़िता के पति को लगी तो उसके बाद पति ने उसे तलाक ले लिया। प्रोफेसर की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...