19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालबारिश में बुरा हाल भेल क्षेत्र की सड़कों पर मवेशी,दुर्घटना को आमंत्रण...

बारिश में बुरा हाल भेल क्षेत्र की सड़कों पर मवेशी,दुर्घटना को आमंत्रण नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान

Published on

भोपाल

भेल उपनगर के मुख्य मार्गों पर मवेशियों का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी बन गया है। सड़क के बीच झुंड बनाकर बैठे मवेशियों के कारण अक्सर यातयात बाधित होता है और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। आनंद नगर, अयोध्या बायपास और रायसेन राजमार्ग पर मवेशियों का झुंड यातायात में बाधक बना हुआ है। बीच सड़क पर बैठे होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है।

आनंद नगर तिराहे पर तो इनके कारण जाम जैसी स्थिति निर्मित होती है और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। ऐसे में दुपहिया वाहन चालक और राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। नगर निगम प्रशासन भी इन मवेशियों को पकडऩे की कार्रवाई नहीं करता। इन मवेशियों से सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। एक तो मुख्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें अक्सर बंद रहती हैं। उस पर बारिश में सड़कों पर बैठे यह मवेशी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

रिहायशी क्षेत्रों में पशुपालन का कारोबार बेखौफ चल रहा है । भेल क्षेत्र के अयोध्या नगर, पिपलानी खजूरी कलां मार्ग और अवधपुरी से लगी कुछ कॉलोनियों में खुलेआम पशु-पालन हो रहा है, जबकि रिहायशी क्षेत्र में यह व्यवसाय नहीं किया जा सकता। नगर निगम का स्वास्थ्य अमला भी डेयरी संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता। यह लोग घरों में गंदगी न हो, इसलिए बाहर खुला छोड़ देते हैं। यहां परेशानी भेल क्षेत्र के अयोध्या बायपास मार्ग, आनंद नगर, इंद्रपुरी, पिपलानी, गोविंदपुरा, बरखेड़ा पठानी व अमरावतखुर्द आदि क्षेत्रों में मवेशियों से यातायात प्रभावित हो रहा है।

क्या कहते हैं लोग –
नगर निगम के कर्मचारी मवेशियों को पकडऩे की कार्रवाई नहीं करते। इन्हें पकड़कर कांजी हाउस ले जाना चाहिए और उनके मालिकों पर सख्त कार्रवाई हो। यशवंत पटेल, निर्मल नगर आनंद नगर और अयोध्या बायपास मार्ग पर बीच सड़क पर मेवशी बैठते हैं। इनसे दुर्घटना की आशंका रहती है। नगर निगम को इन्हें पकडऩे के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए।
मुलकराज,बरखेड़ा

रिहायशी क्षेत्रों में डेयरी का संचालन हो रहा है। सड़क पर मवेशी बैठते हैं। आनंद नगर में इसके कारण दिन में कई बार जाम लगता है। नगर निगम को कार्रवाई करनी चाहिए।
संतोष सिंह ,भारत नगर

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...