13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालगांव में नहीं है मुक्तिधाम, बुजुर्ग महिला का बीच सड़क पर करना...

गांव में नहीं है मुक्तिधाम, बुजुर्ग महिला का बीच सड़क पर करना पड़ा अंतिम संस्कार

Published on

भिंड

केंद्र हो या राज्य सरकार, समाज के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के दावे करती हैं। लेकिन हकीकत यह है कि देश के कई गांव अब भी विकास की रोशनी से कोसों दूर हैं। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कई गांव ऐसे हैं जहां सड़क और अस्पताल तो दूर, मुक्तिधाम तक मौजूद नहीं हैं। प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में कद्दावर मंत्री ओपीएस भदौरिया के विधानसभा क्षेत्र मेहगांव से ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है। मेहगांव के अजनौल गांव से आई यह तस्वीर मानवता को शर्मसार करने वाली है। यहां एक बुजुर्ग महिला के मरने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम तक नसीब नहीं हुआ। परिजनों को बीच सड़क पर उसका अंतिम संस्कार करना पड़ा। इसका कारण यह है कि गांव में मृतकों को जलाने के लिए मुक्तिधाम ही नहीं बनाया गया है।

शनिवार को अजनौल गांव के निवासी हरभजन सिंह की मां बिटोली बाई का निधन हो गया। मृतक महिला के अंतिम संस्कार के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। गांव में शांतिधाम नहीं है। खेतों में बारिश की वजह से पानी भर जाने से वहां भी अंतिम क्रिया नहीं की जा सकी। ऐसे में परेशान ग्रामीणों ने अजनौल के आम रास्ते पर सड़क पर ही अंतिम संस्कार कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने एक बार फिर मांग की है कि कोई उनकी सुनवाई कर ले और गांव में एक मुक्तिधाम बनवा दे। हरभजन सिंह को अपनी वृद्ध मां की मौत का इतना दुख नहीं है जितना दुख गांव में मुक्तिधाम ना होने के चलते उनका अंतिम संस्कार सड़क पर करने की मजबूरी को लेकर है।

गांव में वर्षों से मुक्तिधाम की दरकार है, लेकिन किसी ज़िम्मेदार ने आज तक इसकी सुध नहीं ली। लिहाजा स्थानीय लोग मृतकों का अंतिम संस्कार अपने खेतों पर करते हैं। बरसात में जब खेतों तक जाने के लिए रास्ता नहीं होता है तो अंतिम संस्कार के लिए इसी तरह की तस्वीरें सामने आती हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस सम्बंध में गांव के सरपंच और जनपद में मौजूद अधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। जब किसी का परिजन स्वर्ग सिधार जाता है तो उसका अंतिम संस्कार वे अपने खेतों में कर लेते हैं। बारिश के मौसम में सडक पर ही अंतिम संस्कार करना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या तो भूमिहीन के लिए है। उनके लिए तो सामान्य दिनों में भी सड़क पर ही अंतिम संस्कार का आसरा है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...