12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedकोयला संकट में दोनों हाथों से कमा रहे हैं गौतम अडानी! जानिए...

कोयला संकट में दोनों हाथों से कमा रहे हैं गौतम अडानी! जानिए क्या है मामला

Published on

नई दिल्ली

देश में कोयले का संकट चल रहा है और इसे दूर करने के लिए भारत को आननफानन में विदेशों से कोयले का आयात करना पड़ रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी को इसका काफी फायदा मिल रहा है। सूत्रों के मुताबिक सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने दो करोड़ टन कोयले के आयात का ऑर्डर दिया है। इसमें से 1.73 करोड़ टन कोयले के आयात का ऑर्डर अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को मिला है। एनटीपीसी को इस साल अब तक 70 लाख टन विदेशी कोयला मिल चुका है।

इस मामले में अडानी ग्रुप और एनटीपीसी ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भीषण गर्मी और कोराना का प्रकोप कम होने के साथ ही औद्योगिक गतिविधियों के पटरी पर लौटने से देश में बिजली की मांग रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। तब बिजलीघरों के पास कुछ ही दिनों का कोयला रह गया था। इस कारण सरकार ने कंपनियों को कोयला आयात करने को कहा था। कोल इंडिया ने जून में कोयले के आयात को लिए टेंडर निकाला था। कोल इंडिया की तरफ से यह इस तरह का पहला टेंडर था।

अडानी की कंपनी को फायदा
ब्लूमबर्ग इंटेलीजेंस एनालिस्ट Denise Wong ने सोमवार को एक नोट में कहा कि कोयले के आयात में बढ़ोतरी से अडानी की पोर्ट कंपनी को फायदा हुआ है और जून तिमाही में उसका राजस्व बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली बनाने वाली कंपनियों के साथ फिक्स्ड कॉन्ट्रैक्ट्स और स्ट्रॉन्ग ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क की वजह से कंपनी इसका फायदा उठाने की स्थिति में है। आयात की वजह से पावर प्लांट्स में कोयले के भंडार में पिछले एक महीने में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...