13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपाल'सारे हिंदुओ देख लो...', स्टूडेंट की लाश मिलने से पहले पिता को...

‘सारे हिंदुओ देख लो…’, स्टूडेंट की लाश मिलने से पहले पिता को मिले 3 मैसेज

Published on

भोपाल/रायसेन/नर्मदापुरम,

भोपाल से B.Tech कर रहे निशांक राठौर की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने का मामला बेहद रहस्यमय होता जा रहा है. नर्मदापुरम जिले के रहने वाले छात्र की रविवार को रायसेन के बरखेड़ा इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिली थी. हैरानी की बात है कि घटना के दिन ही मृतक के मोबाइल से ही उसके पिता को वॉट्सऐप मैसेज भेजे गए थे.

दरअसल, निशांक राठौर का परिवार रविवार दोपहर 3 बजे से ही अपने बेटे के लापता होने से परेशान था. परिजनों के परेशान होने की वजह थी कि निशांक की इंस्टाग्राम स्टोरी और फेसबुक पर डली हुई पोस्ट. दरअसल, निशांक के इंस्टाग्राम फोटो पर लिखा हुआ था- ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा…’ इसके साथ ही लिखा था, ‘सारे हिंदू कायरों देख लो, अगर नबी के बारे में गलत बोलोगे तो यही हश्र होगा…’

घरवाले बेटे की इस पोस्ट से परेशान होकर लगातार युवक से संपर्क करने की कोशिश करते रहे. फोन पर रिंग जा रही थी और कट रहा था. इसके बाद पिता ने बेटे को मैसेज में लिखा, ‘फोन क्यों नहीं उठा रहा है?’

इसके बाद शाम को तकरीबन 6 बजे युवक के पिता उमा शंकर राठौर को एक वॉट्सऐप मैसेज मिला, जिसमें लिखा था- राठौर साहब, ‘आपका बेटा बहुत बहादुर था.’ इसके अलावा लिखा था- ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा.’ जिसके चलते परिवार ने रात में ही भोपाल पहुंचकर बेटे की गुमशुदगी भी दर्ज कराई. पुलिस लापता छात्र की तलाश में जुटी थी. एक सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि निशांक अकेले ही मंडीदीप (रायसेन जिला) की ओर जा रहा है.

इसी दौरान, पुलिस को शाम करीब 6:10 बजे पर बरखेड़ा रेलवे ट्रैक पर एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिली. जिसकी शिनाख्त लापता निशांक के तौर पर हुई. इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई और भोपाल एम्स में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया. मृतक के परिजन उसका शव लेकर सिवनी मालवा (नर्मदापुरम जिला) रवाना हो गए हैं.

निशांक के पिता उमा शंकर राठौर का कहना है, ”मेरे बेटा इतना बिंदास और मस्त मौला था कि वह सुसाइड कर ही नहीं सकता है. मुझे वह अपने मोबाइल से भी ऐसी पोस्ट नहीं कर सकता. यही नहीं, इंस्टाग्राम पर भी वह इस तरह की गतिविधियों में लिप्त नहीं था और न ही हिंदूवादी विचारधारा का था. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जांच हो और सही स्थिति सामने लाई जाए.

वहीं, इस पूरे मामले में भोपाल ACP सचिन अतुलकर का कहना है कि मामले की जांच जारी है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे पता चल सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या? फिलहाल, तीन जिलों भोपाल, नर्मदापुरम और रायसेन जिले की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...