13 C
London
Saturday, June 6, 2026
HomeभोपालMP: खंडवा में 3 बहनों ने एक साथ लगाई फांसी, पेड़ से...

MP: खंडवा में 3 बहनों ने एक साथ लगाई फांसी, पेड़ से लटके मिले शव

Published on

खंडवा,

मध्य प्रदेश के खंडवा में तीन सगी बहनों ने एक ही रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए खंडवा जिला मुख्य चिकित्सालय में भेज दिया. पुलिस सुसाइड करने की असली वजह का पता लगाने में जुट गई है.

यह चौंका देने वाली घटना खंडवा जिले के जावर थाने क्षेत्र के कोठाघाट गांव की है. तीनों बहनें अपनी मां और भाई के साथ रहती थीं. पिता की मौत पहले ही हो चुकी है. आम दिनों की तरह मंगलवार रात भी तीनों बहनों ने मां और भाई के साथ खाना खाया. इसके बाद सभी सो गए. रात में करीब दस बजे मां की नींद खुली तो उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो तीनों बेटियां गायब थीं. वह रात में टॉर्च लेकर खोजने के लिए निकली. थोड़ी देर आगे नीम के पेड़ से तीनों बहनें एक ही रस्सी से गले में फंदे से लटकी हुई थीं. इसे देखकर मां के होश उड़ गए.

मृतक का भाई ने बताया कि हम आठ भाई-बहन हैं (तीन बहन अब नहीं रहीं). तीनों बहन सनू (23), सावित्री (20) और ललिता (19) मंगलवार को बाजार गई थी. सभी लोगों ने रात को खाना खाया और सो गए. इसी बीच तीनों बहन रात को घर से निकली और दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी. मम्मी की नींद खुली तो बहनें गायब थीं. मां ने मुझे जगाया. बाहर जाकर मां ने देखा कि तीनों ने नीम के पेड़ पर एक रस्सी से फांसी लगा ली थी. सनू अभी कॉलेज में पढ़ती थी. सावित्री की शादी हो गई थी और ललिता सबसे छोटी थी. उन्हें क्या परेशानी थी, कभी उन्होंने नहीं बताया. हमलोगों की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है.

इस मामले में एडिशनल एसपी सीमा अलावा ने बताया कि एक ही परिवार की बच्चियों ने सुसाइड किया है. शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला दिख रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ होगी. तीनों ने एक ही रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड किया. अभी कोई सुसाइड नोट या सबूत नहीं मिला है. घर पर भी कोई झगड़ा हुआ हो, ऐसी बात मालूम नहीं पड़ी है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...