7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
HomeभोपालMP: पंचायत चुनाव में BJP का परचम, 51 जिलों में से 41...

MP: पंचायत चुनाव में BJP का परचम, 51 जिलों में से 41 पर भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष

Published on

भोपाल,

2023 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश में हुए निकाय और अब पंचायत चुनाव में बीजेपी ने परचम लहराया है. मध्य प्रदेश के 51 जिलों में से 41 पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष तो 10 पर कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Exclusive बातचीत में इसे डबल इंजन की सरकार की उपलब्धि बताया. साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा बताया. सीएम शिवराज ने कहा कि ये निकाय और पंचायत चुनाव के नतीजे 2023 में बीजेपी की प्रचंड जीत की अग्रसर करेंगे.

निकाय और पंचायत चुनाव के नतीजे….
– 51 में से 41 जिलों में BJP के जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए, 10 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा.
– 313 जनपद पंचायतों (1 सीट पर कोर्ट स्टे) में से 227 पर BJP और 65 पर कांग्रेस और 21 पर अन्य का कब्जा रहा.
– 22 हजार 924 ग्राम पंचायतों में से 20 हजार 613 पर बीजेपी समर्थकों की जीत हुई.
– 16 नगर निगम में 9 पर बीजेपी का महापौर और 5 पर कांग्रेस, 1 पर आम आदमी पार्टी और 1 निर्दलीय महापौर विजयी हुए.

भले ही शिवराज सिंह चौहान आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचंड जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन ये भी एक सच्चाई है कि पिछली बार प्रदेश की सभी 16 नगर निगमों में कब्जा करने वाली बीजेपी के हाथ से इस बार 7 सीटें फिसल गईं. पार्टी को सिर्फ 9 सीटों पर जीत मिली.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this