26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबिहार : इनोवा से कारोबारी को बाहर खींचा, फिर किया किडनैप, रोते...

बिहार : इनोवा से कारोबारी को बाहर खींचा, फिर किया किडनैप, रोते रह गए बीवी-बच्चे

Published on

सिवान,

बिहार के सिवान से एक बालू-सीमेंट कारोबारी का अपहरण का मामला सामने आया है. चार स्कॉर्पियो गाड़ियों से फिल्मी स्टाइल में आ धमके बदमाशों ने इनोवा कार का शीशा तोड़कर अपने परिवार के साथ जा रहे व्यवसायी का अपहरण कर लिया. हादसे के समय कारोबारी जितेंद्र यादव के साथ उनकी पत्नी और उनके बच्चे भी साथ थे. सिवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया 4-5 करोड़ रुपये के लेन-देन मामले में अपहण की जानकारी मिल रही है. पुलिस जांच कर रही है.

कारोबारी की पत्नी ने बताया कि उनका परिवार इनोवा गाड़ी में बैठकर कहीं जा रहा था. तभी चार स्कॉर्पियो गाड़ियों ने उनका रास्ता रोका. जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी, बाहर से कुछ बदमाशों ने गाड़ी का शीशा तोड़ा. फिर उनके पति को अगवा करके अपने साथ ले गए. इस दौरान बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी और बच्चों को हाथ नहीं लगाया.

पुलिस ने बताया कि बालू-सीमेंट कारोबारी जितेंद्र यादव सिवान जिले के दरौली थाना इलाके के भिटौली गांव के रहने वाले हैं. जब अपहरण की ये घटना हुई तो परिवारवालों का शोर सुनकर आस-पास के लोग भी वहां आ गए. लेकिन तब तक अपहरणकर्ता वहां से फरार हो चुके थे. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

पहले भी हुआ है जितेंद्र का अपहरण
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जितेंद्र यादव की पत्नी के मुताबिक अपहरणकर्ता कुशीनगर के रहने वाले हैं. पहले भी वे लोग जितेंद्र को इसी तरह उठा कर ले गए थे. लेकिन बाद में जितेंद्र को उन लोगों ने छोड़ दिया था. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...