4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़सरकारी उपक्रमों के विनिवेशीकरण-निजीकरण के विरोध में बीएमएस करेगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन

सरकारी उपक्रमों के विनिवेशीकरण-निजीकरण के विरोध में बीएमएस करेगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन

Published on

भोपाल

आगामी 17 नवंबर 2022 को भारत सरकार कि सरकारी उपक्रमों के निजीकरण विनिवेशिकरण कि नीती के विरोध में राष्ट्र व्यापी आंदोलन एवं प्रदर्शन दिल्ली में भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर किया जाना प्रस्तावित है यह प्रदर्शन एतिहासिक और निर्णायक हो और केंद्र सरकार हर हाल में सरकारी उपक्रम विरोधी नीती को छोड़ें इसके लिये समाज और बीएमएस कार्यकर्ताओं के बीच व्रहत जनजागरण अभियान चलाया जाएगा ।

देश भर में छ: जगह कन्वेंशन आयोजित करना प्रस्तावित है जिसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात,गोवा, महाराष्ट्र और विदर्भ शामिल हैं इन राज्यों का कन्वेंशन भोपाल स्थित बीएचईएल के हेवु भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय जुमड़े भवन महात्मा गांधी चौराहा पर आगामी दिनांक 31 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा जिसमें इन राज्यों में स्थित भेल, एनएमडीसी, एनटीपीसी,कोल, नॉनकोल, ऑरर्डिनेन्स, रेल्वे, पोस्टल, मिन्ट, बैंक, एलआईसी जैसे सरकारी उपक्रमों में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से सम्बंधित यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे जो कन्वेंशन के बाद अपने अपने विभागों में जाकर वहां के कार्यकर्ता आगामी 17 नवंबर को बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे और राष्ट्र्र व्यापी आंदोलन सफल हो इस हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम चलाएंगे।

यह अखिल भारतीय स्तर का कन्वेंशन कार्यक्रम युनियन कार्यालय पर सफलता पूर्वक आयोजित हो सके इसके लिए पूर्व नियोजन हेतु कार्यकर्ताओं कि बैठक आयोजित कि गई । इस संबंध में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री रामनाथ गणेसे ,विनोद रिझारिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदेश भारतीय मजदूर संघ,विजय कठैत अध्यक्ष हेवु बीएमएस युनियन, कमलेश नागपुरे महामंत्री हेवु बीएमएस एवं विभाग प्रमुख भोपाल रायसेन, विनोद विसे जीपीएस ईएनसी उपमहामंत्री, कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौधरी ने एक प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता में जानकारी दी ।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...