22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यUP: खेल-खेल में दब गया ट्रिगर, BJP नेता के बच्चे से हो...

UP: खेल-खेल में दब गया ट्रिगर, BJP नेता के बच्चे से हो गया 11 साल के दोस्त का मर्डर

Published on

कौशाम्बी,

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें खेल-खेल में गोली चलने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि BJP नेता के घर पर कुछ बच्चे खेल-खेल रहे थे, तभी पास में रखी लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई.

बुलेट सीधे मासूम को सीने में लगी और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामला करारी थाना के अशोक नगर का है.

पुलिस के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ले में भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल का घर है. यहां शाम 6 बजे जायसवाल के बच्चे के साथ पड़ोसी रामेश्वर प्रसाद का 11 साल का बेटा अनंत वर्मा चोर-सिपाही खेल रहा था. इस दौरान मोहल्ले के कुछ और बच्चे भी मौजूद थे.

सीधे सीने में लगी गोली
घर में कोई भी बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था. इसलिए बच्चे खेलते-खेलते कमरे में पहुंच गए. कमरे में भाजपा नेता की लोडेड पिस्टल रखी हुई थी. जायसवाल के बच्चे ने खेल-खेल में पिस्टल से गोली चला दी. गोली सीधा सामने खड़े अनंत वर्मा के सीने में लगी, और उनंत वहीं गिरकर तड़पने लगा.

रोती हुई बच्चे के पास पहुंची मां
डरे-सहमे बच्चों ने अनंत की मां को पूरी बात बताई. दहाड़े मारती हुई अनंत की मां घटना स्थल की तरफ दौड़ी. उन्हें देखकर दूसरे लोग भी वहां पहुंचे. परिजन अनंत को इलाज के जिला अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही एएसपी समर बहादुर और क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...