15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराजनीतिकैश कांड में फंसे झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों पर बड़ा एक्शन,...

कैश कांड में फंसे झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों पर बड़ा एक्शन, पार्टी ने किया सस्पेंड

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस ने झारखंड के उन तीनों विधायकों को सस्पेंड कर दिया है, जिनकी गाड़ी से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था. पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा में इन विधायकों की SUV गाड़ी से कैश बरामद किया था, जिसके बाद रुपये गिनने वाली मशीन मंगवाई गई थी. कांग्रेस ने ये कार्रवाई रांची के खिजरी से विधायक राजेश कच्छप, कोंगारी सिमडेगा के कोलेबिरा से नमन विक्सेल कोंगारी और जामताड़ा से इरफान अंसारी के खिलाफ की है. इन विधायकों की गाड़ी से हावड़ा में काफी मात्रा में कैश बरामद किया गया था.उनके खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। कांग्रेस के बेरमो विधायक अनूप सिंह उर्फ जयमंगल सिंह रविवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।

कांग्रेस नेता अनूप सिंह ने विधायकों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
कांग्रेस नेता अनूप सिंह ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर यह शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही थी और अब जांच करने का काम पुलिस का है। पिछले साल जब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई, तो कहा गया कि प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी को जानकारी दिए बिना शिकायत दर्ज करा दी गई। हालांकि, आज प्रदेश अध्यक्ष खुद उनके साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे।

हावड़ा की एसपी ग्रामीण ने बताया कि इनपुट के आधार पर पंचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी में नेशनल हाइवे-16 पर नाकाबंदी कर गाड़ी को रोका गया तो उसमें झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक थे. जब गाड़ी की जांच की गई तो उसमें भारी संख्या में कैश मिला. इस कैश की गिनती के लिए मशीनें मंगाई गई हैं.

कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज पवन खेड़ा और झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर कहा कि वे केंद्र सरकार की विंग की तरह काम कर रही हैं. वहीं अविनाश पांडे ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जो महाराष्ट्र और एमपी में किया, झारखंड में भी वही दोहराने की कोशिश की जा रही है. राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश देखी गई थी. मैं विधायकों को धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने खुद को नहीं बेचा.

अविनाश पांडे ने कहा कि बीते 8 साल में संविधान और चुनाव प्रक्रिया के तहत चुने गए लोग मोदी और अमित शाह के लिए कुछ भी नहीं हैं. ये हमने गोवा, कर्नाटक, अरुणाचल और मणिपुर में हम देख चुके हैं. इन विधायकों के खिलाफ कांग्रेस कड़ा रुख अख्तियार करेगी, जोकि बाकी विधायकों के लिए सबक रहे.

जयराम रमेश ने बताया “ऑपरेशन लोटस”
इस पूरे मामले को कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी का “ऑपरेशन लोटस” बेनकाब हो गया. जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ आज की रात हावड़ा में बेनकाब हो गया. दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र(E-D) की जोड़ी से करवाया.”

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने बताई थी बीजेपी की साजिश
वहीं कांग्रेस के विधायकों की गाड़ी पैसा मिलने के बाद पार्टी ने इसे बीजेपी की साजिश बताई थी. झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस साजिश के पीछे बीजेपी का हाथ है. वे लंबे समय से गैर बीजेपी शासित राज्य में सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. ये बात सार्वजनिक डोमेन में है कि उन्होंने कैसे महराष्ट्र सरकार को अस्थिर किया.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...