10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभोपालइंटरनेट सेंसेशन है यह IAS कपल, 3 महीने पहले रचाई शादी, तहलका...

इंटरनेट सेंसेशन है यह IAS कपल, 3 महीने पहले रचाई शादी, तहलका मचाती हैं दोनों की रोमांटिक तस्वीरें

Published on

एमपी में आईएएस अधिकारियों के कई किस्से मशहूर हैं। इन दिनों एक यंग आईएएस कपल की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों पर है। दोनों काफी यंग और एनर्जेटिक हैं। कुछ-कुछ इनोवेटिव काम भी करते हैं। पिछले दिनों महिला आईएएस की किताब यूपीएससी की तैयारी करने वाले लोगों के लिए आई है। इनका नाम सृष्टि जयंत देशमुख है। इंजीनियरिंग करने वाली सृष्टि महज 23 साल की उम्र में आईएएस अधिकारी बन गई थी। 22 अप्रैल 2022 को सृष्टि देशमुख ने आईएएस अधिकारी नागार्जुन बी गौड़ा से शादी की है। दोनों की लव मैरिज है। सोशल मीडिया पर यह कपल काफी एक्टिव रहता है। ऐसे में काफी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करते हैं। इनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी हिट हैं। हर पोस्ट पर लाइक और कमेंट की बाढ़ आ जाती है।

सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं सृष्टि देशमुख
2018 में यूपीएससी की परीक्षा में पांचवीं रैंक हासिल करने वाली सृष्टि सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह बीच में बीच में अपनी पर्सनल और ऑफिसियल तस्वीरें शेयर करती हैं। इसे उनके फैन काफी पसंद करते हैं। शादी के बाद पति नागार्जुन बी गौड़ा के साथ भी कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं।

दोनों ने की है लव मैरिज
सृष्टि जयंत देशमुख और नागार्जुन बी गौड़ा ने अप्रैल 2022 में शादी की है। दोनों की यह लव मैरिज है। साथ ही दोनों 2018 बैच के ही अधिकारी हैं। सृष्टि मूल रूप से भोपाल की रहने वाली हैं, वहीं नागार्जुन बी गौड़ा कर्नाटका के रहने वाले हैं। दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान मसूरी में हुई थी। वहीं, पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा और बात शादी तक पहुंच गई। सृष्टि को एमपी कैडर आवंटित हुआ था और नागार्जुन बी गौड़ा को कर्नाटका कैडर मिला था। बाद में नागार्जुन भी कैडर ट्रांसफर करवाकर एमपी चले आए। दोनों ने एमपी में आने के बाद की शादी की है।

नरसिंहपुर जिले में है सृष्टि की पोस्टिंग
23 साल की उम्र में आईएएस बनने वाली सृष्टि देशमुख की तैनाती अभी नरसिंहपुर जिले में है। नरसिंहपुर के गाडरवारा में वह उपखंड अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं। उनका जन्म भोपाल के कस्तूरबा नगर में 28 मार्च 1995 को हुआ था। सृष्टि बचपन से ही मेहनती और होनहार थीं। उनके पैरेंट्स ने बताया था कि वह बचपन से ही आईएएस बनने का सपना देखती थी। अपने परिवार में आईएएस बनने वाली पहली व्यक्ति है।

भोपाल में ही हुई है पढ़ाई-लिखाई
आईएएस सृष्टि के पिता का नाम जयंत देशमुख है, वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। मां सुनीता देशमुख प्राइमरी स्कूल में टीचर है। सृष्टि की शुरुआती पढ़ाई लिखाई कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, भेल, भोपाल से हुई है। 12वीं के बाद सृष्टि ने भोपाल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। केमिकल इंजीनियरिंग से बीटेक की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही यूपीएससी की तैयारी शुरु कर दी थी। यही वजह रही है कि सृष्टि देशमुख ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली।

कर्नाटक के रहने वाले हैं आईएएस नागार्जुन बी गौड़ा
वहीं, सृष्टि के पति आईएएस नागार्जुन बी गौड़ा मूल रूप से कर्नाटका के रहने वाले हैं। उनका जन्म नौ मई 1992 में एक साधारण परिवार में हुआ था। नागार्जुन एक एमबीबीएस डॉक्टर भी हैं। साथ ही उन्हें खेलों में भी रूचि है। डॉक्टर नागार्जुन बी गौड़ा भी 2018 बैच के ही आईएएस अधिकारी हैं। वह खुलकर अपनी जिंदगी जीते हैं। शादी के दौरान नागार्जुन ने एक प्रोफेशनल डांसर की तरह डांस किया था, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...