13.3 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeखेलकोहली को कोई बाहर नहीं कर सकता, वह नंबर-3 पर ही खेलेंगे,...

कोहली को कोई बाहर नहीं कर सकता, वह नंबर-3 पर ही खेलेंगे, दिग्गज की खरी-खरी

Published on

एक ओर जहां फॉर्म को लेकर तमाम दिग्गज विराट कोहली को टीम से ड्रॉप करने की गुजारिश कर रहे हैं तो दूसरी ओर एक धड़ा किंग कोहली के पक्ष में खड़ा है। उसी तरह भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर को लगता है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को कोई टीम से बाहर नहीं कर सकता, जिसके पास टी20 क्रिकेट में अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट और औसत है।

जाफर का यह भी मानना है कि जब विराट अपने फॉर्म में लौटेंगे तो और बेहतर तरीके से खेलेंगे। कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहें हैं और नवंबर 2019 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं बनाया है। इंग्लैंड के दौरे में कोहली एक अर्धशतक भी नहीं बना सके और कैरिबियन के लिए चल रही सफेद गेंद की सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भी उपलब्ध नहीं है।

जाफर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘विराट टीम में अपने नंबर 3 स्थान पर ही खेलेंगे। केएल राहुल और रोहित शर्मा को ओपनिंग करनी चाहिए, मुझे लगता है कि आक्रामक दृष्टिकोण कि ऋषभ पंत, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे अन्य खिलाड़ी टीम में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में फिट होना बहुत कठिन होता है। चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों के लिए मेरे उच्च सम्मान के बावजूद, कोई खिलाड़ी उनकी तरह कोई नहीं खेल सकता है, या आप केवल टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, जिसकी गारंटी भी नहीं है।’ ट्विटर पर माइकल वॉन के साथ अपने अक्सर दोस्ताना मजाक को याद करते हुए जाफर ने कहा, ‘कोई भी टॉम, डिक और हैरी आता है और भारत को कुछ भी कह कर निकल जाता है, जो मुझे पसंद नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि उनको मुझे जवाब देना चाहिए।’

Latest articles

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...