17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलअरबों रुपये के ऑफर को मिनटों में ठुकराया... खिलाड़ी के फैसले से...

अरबों रुपये के ऑफर को मिनटों में ठुकराया… खिलाड़ी के फैसले से पूरी दुनिया हैरान

Published on

वॉशिंगटन

दुनिया के सबसे बड़े गोल्फरों में सेटाइगर वुड्स ने सऊदी अरब समर्थित गोल्फ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मिले 700 से 800 मिलियन डॉलर (लगभग 55 से 63 अरब रुपये) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। सऊदी समर्थित ‘एलआईवी’ गोल्फ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रेग नॉर्मन ने इसकी पुष्टि की।

उन्होंने फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम में कहा कि दो महीने पहले उन्होंने वॉशिंगटन पोस्ट के साथ बातचीत में काफी बड़ी रकम का जिक्र किया था। यह रकम नौ अंकों में है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वुड्स को 700 से 800 मिलियन डॉलर का प्रस्ताव दिया गया था।

वुड्स हालांकि शुरू से ही इस प्रतियोगिता का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने ब्रिटिश ओपन के दौरान कहा था कि जो खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे है वे पीजीए टूर के साथ बेईमानी कर रहे है क्योंकि इन खिलाड़ियों को पीजीए टूर के कारण लोकप्रियता मिली है। नोर्मन ने कहा, ‘टाइगर वुड्स काफी प्रभाव डालने वाले शख्स हैं और आयोजक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को रखना चाहते हैं।’

उल्लेखनीय है कि 700 से 800 मिलियन डॉलर एक बड़ी राशि है और इतना लुभावना ऑफर शायद ही कोई खिलाड़ी ठुकराएगा, लेकिन वुड्स ने इस फैसले से चौंकाया है। उनके इस फैसले से लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...