13.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराष्ट्रीयजिस मंच से NSA डोभाल के सामने आया PFI बैन का प्रस्ताव,...

जिस मंच से NSA डोभाल के सामने आया PFI बैन का प्रस्ताव, वहां मौजूद रहे मौलाना ने अब मारी पलटी

Published on

नई दिल्ली

हाल ही में दिल्ली के ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल (एआईएसएससी) की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अंतर धार्मिक सम्मेलन में धार्मिक नेताओं की उपस्थिति में काफी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस सम्मेलन में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) जैसे संगठन पर प्रतिबंध लगाने का एक प्रस्ताव भी पारित किया गया। कार्यक्रम में सैयद सलमान नदवी भी शामिल हुए थे जो PFI पर बयान से पलट गए हैं।

सलमान नदवी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उन्होंने जिस कार्यक्रम में शिरकत की उन्हें नहीं पता कि PFI पर प्रतिबंध की बात हो रही है और न ही कोई ऐसा प्रस्ताव लाया गया। और न ही किसी पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि किसी संगठन के किसी एक व्यक्ति के गलत काम की वजह से पूरे संगठन को तो बैन नहीं कर सकते। उन्होंने पीएफआई की बात करते हुए इसकी तुलना आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से कर डाली।

सलमान नदवी ने कहा कि पीएफआई ढंग के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएफआई है, तबलीगी जमात है, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन हैं। इसमें कोई एक व्यक्ति गलत काम करता है तो पूरे संगठन को तो आप बैन नहीं कर सकते हैं। किसी एक व्यक्ति के अपराध के लिए पूरे संगठन को बैन करना तो ठीक नहीं।

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के फाउंडर हजरत सैय्यद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा था कि सर तन से जुदा स्लोगन एंटी इस्लामिक है। यह तालिबानी सोच है, इसका मुकाबला करने के लिए बंद कमरों की जगह खुले में आकर लड़ाई की जरूरत है। एआईएसएससी के सम्मेलन में धार्मिक नेताओं ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठनों और ऐसे अन्य मोर्चों पर प्रतिबंध लगाने का एक प्रस्ताव पारित किया गया।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...