8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
HomeभोपालMP: क्लर्क के पास इतना पैसा...कभी 4 हजार थी सैलरी, रेड में...

MP: क्लर्क के पास इतना पैसा…कभी 4 हजार थी सैलरी, रेड में मिले 85 लाख रु

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत एक क्लर्क के घर पर की गई छापेमारी में अकूत काली कमाई का पता चला है. इतनी दौलत देख जांच करने पहुंचे अफसर भी दंग रह गए. अब तक क्लर्क हीरो केसवानी के यहां EOW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) की छापेमारी में 85 लाख रुपये कैश मिला है.

भोपाल में उसके घर पर अभी भी जांच चल रही है. बताया जा रहा है कि हीरो केसवानी ने नौकरी की शुरुआत 4 हजार रुपये महीने की सैलरी से की थी और वर्तमान में उसकी सैलरी 50 हजार रुपये महीना है. ऐसे में इतनी काली दौलत ने हर किसी को हैरान कर दिया.

बैरागढ़ में रहने वाले हीरो केशवानी के घर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW की टीम ने बुधवार सुबह छापा मारा था. उसके पास से अब तक की जांच में करीब 85 लाख रुपये कैश मिल चुका है. इतनी बड़ी रकम ब्रीफकेस में रखी गई थी.

इससे पहले हीरो केसवानी के बैरागढ़ स्थित मिनी मार्केट में ईओडब्ल्यू विभाग की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो क्लर्क की तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि उसने फिनायल पी लिया था. आननफानन में उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया. तबीयत खराब होने के कारण उससे पूछताछ नहीं हो पाई थी. हालांकि केसवानी को अस्पताल में भर्ती करवाकर ईओडब्ल्यू की टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी और अब उसके ठिकाने से इतनी बड़ी रकम मिली है.

दरअसल, ईओडब्ल्यू को लंबे समय से क्लर्क हीरो केसवानी के खिलाफ करप्शन की शिकायतें मिल रही थी. इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने बैरागढ़ में रहने वाले चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क के घर तड़के छापा मारा.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this